240Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus 16, स्पेसिफिकेशंस लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oneplus-15-screen.jpg

OnePlus 15 लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं इसी बीच अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर लीक सामने आने लगे हैं। खास बात यह है कि लीक से जुड़ी जानकारी देखकर लगता है कि आगामी फोन ब्रांड का अब तक का सबसे ज्यादा पावरफुल हो सकता है। क्योंकि इसमें तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

एंड्राइड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी OnePlus 16 में बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED BOE X5 पैनल दिए जाने की उम्मीद है। जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। यह OnePlus 15 के 144Hz डिस्प्ले के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इससे गेमिंग और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus 16 में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। यह प्रोसेसर साल के अंत में एंट्री ले सकता है। माना जा रहा है कि यह आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 से भी ज्यादा पावरफुल होगा। ऐसे में OnePlus 16 हाई-एंड गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए दमदार विकल्प बन सकता है।

Oneplus 15

कैमरा सेटअप में भी OnePlus 16 बड़े बदलाव के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार, फोन में दो 200MP कैमरे दिए जा सकते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा Samsung ISOCELL HP5 सेंसर पर आधारित हो सकता है। जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी 200MP का होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।

बैटरी को लेकर भी OnePlus 16 चर्चा में है। क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि भारत में अब 10,000mAh बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं, लेकिन किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी होना बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है। इसके साथ फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। यानी बड़ी बैटरी को जल्दी से चार्ज भी किया जा सकेगा।

अन्य लीक फीचर्स की बात करें तो OnePlus 16 में LPDDR6 रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, डुअल कोएक्सियल स्पीकर्स और O916T वाइब्रेशन मोटर भी फोन का हिस्सा हो सकते हैं, जो ग्राहकों का अनुभव और बेहतर बना सकते हैं।

बताते चलें कि यह जानकारियां फिलहाल लीक पर आधारित हैं और लॉन्च के करीब आते ही इनमें बदलाव भी हो सकता है। क्योंकि आगामी OnePlus 16 आने में अभी कई महीने बाकि है। यह स्मार्टफोन Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स के आगामी फ्लैगशिप्स को टक्कर दे सकता है। यदि अब भी आने वाले कुछ महीनों बाद नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक की खबरें पढ़ते रहें।