
फ्लैगशिप किलर के नाम से टेक जगत में अपनी खास जगह बनाने वाले वनप्लस 3 के उन्नत वर्ज़न वनप्लस 5 ने भी हाईएंड डिवाईसेज़ की श्रृंखला में मजबूत पैठ बनाई है। वहीं अब वनप्लस 5 का एडवांस वेरिएंट वनप्लस 5टी भी सामनें आ गया है। लीक में इस फोन की फोटो को शेयर किया गया है जिसमें बाद माना जा रहा है कि यह फोन अगला फ्लैगशिप किलर साबित होगा।
नोकिया 8 का भरोसा परखने के लिए इस पर ब्लेड, आग और बेंड टेस्ट किया जानें क्या हुआ फिर
गिज़मोचाइना ने वनप्लस के स्माटफोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन वनप्लस 5टी होगा। लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। फोन में 18:9 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिखाया गया है जिसमें यह फोन बेहद ही आर्कषक लग रहा है। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट8 को भी इसी रेशियो पर लॉन्च किया गया था।

फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा इसके किनारों पर कर्व देखें जा सकते हैं। फोन के उपनी हिस्से पर डुअल सेल्फी कैमरा नज़र आ रहा है तथा डिवाईस के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।
असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट
लीक के अनुसार वनप्लस 5टी में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी जा सकती है। हालांकि फोन की डिसप्ले के अलावा इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अब तक कुछ और नहीं कहा गया है। लेकिन इतना माना जा रहा है कि यह फोन न सिर्फ वनप्लस 5 के रिकार्ड तोड़ेगा, बल्कि सैमसंग व एप्पल के मंहगे स्मार्टफोन्स को भी कड़ी टक्कर देगा।


















