
पिछले सप्ताह असूस ने अमेरिकी बाजार में ज़ेनफोन 5 लॉन्च किया था वहीं अब कंपनी की ओर से ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट से भी पर्दा उठा दिया गया है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट भी ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ के अन्य मॉडल की ही तरह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसे फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है।
असूस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन 5, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसके कैमरा डिपार्टमेंट से ही करें तो फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। कम रोशनी में भी अच्छी और ब्राइट फोटो के लिए फोन के दोनों पैनल फ्लैश लाईट से लैस किए गए हैं। इसके सेल्फी कैमरा में विभिन्न फिल्टर्स और ब्यूटी मोड उपलब्ध है।

असूस ने अपने इस फोन को मैटालिक फिनिश के साथ 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट को ज़ेनयूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो क्वॉड-कोर र्कोटेक्स ए53 सीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम दी गई है तथा स्टोरेज के लिहाज से इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। दोनों वेरिएंट 16जीबी और 32जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को 2टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं फोन के होमबटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
ओपो ला रहा है बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन, इसमें होगा दमदार कैमरा
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में एक कार्ड के साथ दो सिम स्लॉट दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। फिलिंपिस में ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के दोनों वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,199रुपये और 11,500रुपये रखी गई है।




















