
कई दिनों की चर्चा और टेक वर्ल्ड की सरगर्मी के बाद फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोन्स पेश करने वाले ब्रांड वनप्लस ने अपना नया डिवाईस वनप्लस 5टी लॉन्च कर दिया है। वनप्लस की ओर से यह स्मार्टफोन आज पूरे विश्व बाजार में एक साथ पेश किया गया है। भारत में वनप्लस 5टी को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है, जो 28 नवंबर से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बंगलुरु में वनप्लस स्टोर पर 21 नवंबर को यह स्मार्टफोन खरीदा जा सकेगा।
शाओमी दे रहा है 19 लाख रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम
वनप्लस 5टी कंपनी के ही हाईएंड डिवाईस वनप्लस 5 का उन्नत वर्ज़न है। यह एक बेज़ल लेस फोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलआॅप्टिक एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड पर पेश किया जाएगा जो 2.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिंएट में पेश किया गया है जो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेंगे।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर जहां एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा 16-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स371 सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
एयरटेल ने लॉन्च किए दो सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन
फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट जहां 32,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा वहीं 8जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।



















