OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के बारे में जानें सबकुछ, क्या फिर रचेगा इतिहास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/OnePlus-7-1.jpg

OnePlus 14 मई को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट्स भेज दिए हैं। मीडिया इनवाइट्स के अनुसार कंपनी लॉन्च इवेंट बेंगलुरु इंटरनैशनल एग्जिबिशन सेंटर में 14 मई को शाम 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा भी इन फोन को कई बार टीज किया जा चुका है, जिससे फोन मे ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी पॉप अप कैमरा की पुष्टी हो चुकी है।

वहीं, लीक्स में भी डिवाइस की कीमत, स्टोरेज और कई जानकारी सामने आ चुकी है। आज हम आपको इन फोन्स के लॉन्च से पहले अब तक सामने आई सभी जानकारी के आधार पर यह बताएंगे कि इन फोन में क्या खास होगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus 7 Pro की कीमत, 14 मई को उठेगा पर्दा

डिसप्ले व डिजाइन
अगर बात करें OnePlus 7 Pro की तो हाल ही डिवाइस को लॉन्च से पहले अपने शानदार डिसप्ले के लिए डिसप्लेमेट से A+ टॉप टियर डिस्प्ले रेटिंग मिली है। DisplayMate, स्मार्टफोन के डिस्प्ले की जांच करने वाली दुनिया की दिग्गज इंडीपेंडेंट रिसर्च लैब है। यह रेटिंग, इसे मार्केट में बेस्ट स्मार्टफोन डिसप्ले में से एक बनाती है। वहीं, दोनों ही फोन को पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 7 Pro में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिसप्ले हो सकता है। वहीं, OnePlus 7 में 6.5-इंच की डिसप्ले हो सकती है। इसके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होना तय है।

रैम व स्टोरेज
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7 Pro 6जीबी, 8जीबी और 12जीबी रैम के ऑप्शन में आ सकता है। वहीं, फोन में 128जीबी/256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 7 को भी इसी रैम व स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, पहले के वनपल्स की तरह ही इन फोन में भी स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन नहीं होगा।

एंडरॉयड व चिपसेट
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। वहीं, दोनों ही डिवाइस एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर काम करेंगे।

कैमरा सेगमेंट
लीक के मुताबिक OnePlus 7 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, इसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। जबकि फोन के बैक में लगा तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।
अगर बात करें OnePlus 7 के कैमरा सेटअप की तो इसमें अपर्चर एफ/1.7 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी
इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में 3,700 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो कि 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कीमत
सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 7 Pro के एक वेरियंट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरे वेरिएंट को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7 Pro के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (लगभग 58,640 रुपए) और 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 819 यूरो (लगभग 64,120 रुपए) होगी। फिलहाल OnePlus 7 की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।