
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की लॉन्च डेट को लेकर हाल ही में कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर खुलासा कर दिया है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन से 14 मई को पर्दा उठाएगी। वहीं, लॉन्च से पहले OnePlus 7 सीरीज के फोन वेरिएंट्स की कीमत यूरोपियन मार्केट में सामने आ गई है।
कीमत
कंपनी सीरीज के OnePlus 7 Pro के एक वेरियंट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरे वेरिएंट को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7 Pro के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (लगभग 58,640 रुपए) और 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 819 यूरो (लगभग 64,120 रुपए) होगी। इस बात की जानकारी भारत के फेमस लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्विट कर दी है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 का पहला ऑफिशल टीजर आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च
Exclusive for @androidcentral:
OnePlus 7 Pro European Price-
6+128GB: € ??? (Unknown ATM)
8+256GB: € 749/759
12+256GB: € 819/829
Colours: Mirror Grey, Almond, Nebula Blue
(Please DO NOT convert to other currencies, prices will differ region by region.)https://t.co/UXkSiaOgQD pic.twitter.com/f3UOPeDuFS— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) April 24, 2019
बता दें कि OnePlus 7 Pro के एक बेस वेरियंट को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, भारत में इनकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और यूरोपियन मार्केट की कीमत से ही इसे लेकर कयास लगाए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro के बारे में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, इन फीचर्स के साथ होगा इतना दमदार
इस दिन होगा लॉन्च
फोन को 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर्स 25 अप्रैल से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। साथ ही यूएस और यूरोप में भी इसी दिन इवेंट का आयोजन कर OnePlus 7 सीरीज को पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि कंपनी के सीईओ सीईओ पेटे लाउ ने पहले ही कंफर्म किया है कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro दोनों ही 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। बात की जाए कैमरे की तो लीक के मुताबिक OnePlus 7 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, इसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। जबकि फोन के बैक में लगा तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।
अगर बात करें OnePlus 7 के कैमरा सेटअप की तो इसमें अपर्चर एफ/1.7 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।





















