शानदार फीचर्स के साथ आया OnePlus 7, जानें क्यों है सबसे खास

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने आज अपनी बहुप्रतिक्षित सीरीज OnePlus 7 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के अंदर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को भारत में लॉन्च किया है। इन फोन को लेकर काफी समय से लीक जानकारियां सामने आई हैं। लेकिन आज इन सभी पर विराम लगाते हुए कंपनी ऑफिशियल तौर पर इन्हें लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में से Oneplus 7 Pro बड़ा वर्जन है जो कि पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। वहीं, OnePlus 7 का डिजाइन OnePlus 6t की तरह ही है।

अगर बात करें OnePlus 7 की तो कंपनी ने इस डिवाइस में नए प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया है। साथ ही डिवाइस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के (Mirror Grey) 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट(Mirror Grey Red) की कीमत 37,999 रुपए है। वहीं, कंपनी डिवाइस को जून में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

अगर बात करें वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.4 इंच फुलएचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले है। इसके साथ ही डिवाइस में क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 है। वहीं, OnePlus 7 को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरा दिए गए हैं इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here