
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus के सीईओ Pete lau ने ट्विटर पर कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन का ऑफिशल टीजर जारी कर दिया है। टीजर में OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए ‘फास्ट ऐंड स्मूथ’ टैग लाइन का इस्तेमाल किया है। हालांकि, टीजर में फोन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है।
इस टीजर में सिर्फ फोन के एक हिस्से को दिखाया गया है। टीजर में दिखाया गया स्मार्टफोन OnePlus 7 या OnePlus 7 Pro हो सकता है। टीजर के अनुसार अपकमिंग फोन की स्क्रीन कर्व्ड होगी। टीजर में फोन के एक हिस्से को दिखाया गया है, जो कि अपने एज से 7 नंबर बनाते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप फोन के 3 वेरियंट लॉन्च कर सकता है। वहीं, पहले आई लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि OnePlus 7 में फ्लैट डिसप्ले होगा, जबकि OnePlus 7 Pro मॉडल बड़े कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही 5G वेरियंट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के फीचर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
Excited to share the next product from OnePlus will unleash a new era of Fast and Smooth. Especially Smooth! Smooth is more challenging than Fast – a true test of hardware and software.
The new product is just beautiful – I can't wait for you to see it! ?✨ pic.twitter.com/yPU9sEbeIv
— Pete Lau (@petelau2007) April 17, 2019
बता दें कि हाल ही में भारत के फेमस टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने एक ट्विट किया था, जिसके अनुसार वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स का लॉन्च 14 मई, 2019 को होगा इससे पहले आईं कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया था कि वनप्लस 7 इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। अब लीक हुई लॉन्च डेट भी इस बात को पक्का कर रही है। हालांकि, डिवाइस लॉन्च हो लेकर वनप्लस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस 7 की वीडियो आई सामने, यह फोन बनाएगा सफलता के रिकॉर्ड, देखें पहली लुक
उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस के अगले फ्लैगशिप के साथ तीन मॉडल्स के लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G हैंडसेट को लॉन्च किया जा सकता है। काफी समय से ही वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स से जुड़े कई लीक्स और इमेज रेंडर्स सामने आ रहे हैं। इन लीक्स से फोन के की-स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की कुछ जानकारी सामने आई है।
हाल ही में OnePlus 7 को चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर देखा गया था, जिसमें उसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं, OnePlus 7 Pro की तस्वीर पहली बार लीक हुई है। इस फोन को चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पहली बार स्पॉट किया गया है।





















