
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने इस साल अपने प्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को पेश किया था। वहीं, काफी समय से सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी OnePlus 7T Pro लाने की तैयारी कर रही है। इस महीने की शुरुआत में इस फोन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे फोन के डिजाइन को बताया गया था।
वहीं, अब टिपस्टर मैक्स जे ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर 15 अक्टूबर लिखा नजर आ रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन से 15 अक्टूबर को पर्दा उठाएगी। बता दें कि मैक्स जे ने 4 अगस्त को टी वर्जन आने के बारे में भी संकेत दिए थे। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7T Pro की तस्वीरें हुईं लीक, सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च
— Max J. (@Samsung_News_) August 11, 2019
गौरतलब है कि OnePlus हर 6 महीने में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अपग्रेड करने के लिए जाना जाता है। कंपनी काफी समय से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को “T” नाम जोड़कर पेश करती आ रही है। पिछले साल 30 अक्टूबर को वनप्लस 6T लॉन्च किया गया था, ऐसे में हो सकता है कि कंपनी 30 अक्टूबर से 15 दिन पहले ही इस फोन से पर्दा उठा दे। पिछले हफ्ते इस नए फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें फोन की एक झलक देखने को मिली। चीन की सोशल वेबसाइट वीबो पर नजर आई इन तस्वीरों में फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा नजर आया था। इसे भी पढ़ें: क्या Oneplus 7T Pro का करें इंतजार?
बता दें कि हर बार टी वेरियंट में पुराने मॉडल की अपेक्षा कुछ अपग्रेड दिया गया जो काफी अच्छा था। वहीं प्राइस में बदलाव नहीं किया गया। जैसे वनप्लस 5 का डिजाइन साधारण था तो वनप्लस 5टी को 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल लेस डिजाइन में पेश किया गया। वनप्लस 6 में नॉच आया तो फिर वनप्लस 6टी में वाटरड्रॉप नॉच के साथ इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर पेश किया गया। अब वनप्लस 7टी प्रो को लेकर यही आशा है। कंपनी नए डिवाइस को वाटरप्रूफ और वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश कर सकती है।


















