OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन 2020 के Q2 में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

कुछ समय पहले OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के रेंडर्स लीक हुए थे। इन रेंडर्स में फोन का डिजाइन भी सामने आया था। इस बार कंपनी फोन को पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, रियर पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ होगा। अब टिप्सटर Max J on ने ट्विट कर यह जानकारी दी है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को वर्ष 2020 में Q2 पर लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले भी कंपनी ने इस साल OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को मई में लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि कंपनी अगले साल इस टाइम फ्रैम में अपने नई सीरीज के फोन्स को पेश करेगी। हालांकि, टिप्सटर फोन की हार्डवेयर डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: पहली बार दिखा OnePlus 8 का लुक, जानें इस बार क्या होगा खास

OnePlus 8 और 8 प्रो में सबसे बड़ा बदलाव डिसप्ले में दिखाई देगा। इस बार कंपनी फोन में किसी प्रकार का नॉच देगी। इस बार कंपनी अपने अपकमिंग फोन में पंच होल डिसप्ले का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, इससे कंपनी OnePlus 7 Pro में इसमें पॉप-अप कैमरा मकैनिज्म देकर फुल व्यू स्क्रीन दे चुकी है। इसलिए उम्मीद थी कि अपकमिंग OnePlus 8 में भी पॉप-अप कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7T Pro लॉन्च, एंडरॉयड 10 और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट वाले इस फोन की नहीं कोई टक्कर

दोनों ही फोन में पंच होल टॉप लेफ्ट साइड होगा। जैसा इस साल लॉन्च हुए कुछ मिडरेंज स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल चुका है। हालांकि, OnePlus 8 और 8 प्रो में रियर कैमरा सेटअप इस साल लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro जैसा ही होगा। इन हैंडसेट में रियर पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा।
91मोबाइल्स ने हाल ही में OnePlus 8 प्रो के रेंडर्स एक्सक्लूसिव जारी किए थे। ऑनलीक्स के साथ मिलकर OnePlus 8 का पुरा लुक लीक किया गया था। इससे फोन के डिजाइन का अंदाजा पहले ही लग चुका है। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here