OnePlus 9 RT की कीमत का हुआ खुलासा, बेस प्राइस होगा 22,990 रुपये और सबसे वेरिएंट का दाम होगा 34,990 रुपये के करीब

Join Us icon

वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन OnePlus 9 RT को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं और इस फोन का इंतजार भी भारतीय यूजर्स द्वारा बेसब्री से किया जा रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि आने वाली 15 अक्टूबर को OnePlus 9 RT स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत भी इंटरनेट पर लीक हो गई है जिसमें वनप्लस 9 आरटी की शुरूआती कीमत 22,990 रुपये के करीब बताई गई है।

OnePlus 9 RT Price

वनप्लस 9 आरटी से जुड़ा यह बड़ा लीक डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आया है। लीक में फोन के बजट का खुलासा किया गया है जिसके मुताबिक OnePlus 9 RT की शुरूआती CNY 2,000 कीमत होगी जो भारतीय करंसी अनुसार 23,140 रुपये के करीब है। वहीं इस वनप्लस फोन का मैक्सिमम प्राइस CNY 3,000 देखने को मिल सकता है जो इंडियन करंसी के मुताबिक 34,710 रुपये के करीब होगा। लीक में बताया गया है कि यह नया वनप्लस फोन तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा।

OnePlus 9 RT Specs Variants Price leaked before Launch date 15 october

OnePlus 9 RT Specs

वनप्लस 9 आरटी को लेकर बीते दिनों में कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन सबसे नए और लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉच किया जाएगा जो आक्सिजनओएस 12 के साथ काम करेगा। चर्चा है कि वनप्लस 9 आरटी को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। यह भी पढ़ें : 13,500 रुपये के बजट में लॉन्च होगा Moto E40, फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

गीकबेंच पर इस फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस और 2.84गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है जिसके साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है। बता दें कि Snapdragon 888 SoC क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट में से एक है। वहीं बेंचमार्किंग साइट पर वनप्लस 9 आरटी स्मार्टफोन को 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

OnePlus 9 RT to launch in india in october with oxygenOS 12
OnePlus 9 Pro

OnePlus 9 RT में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जो आईएमएक्स766 सेंसर होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस वनप्लस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। कंपनी की ओर से अभी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस किए जाने की इंतजार किया जा रहा है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत क्या होगी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here