OnePlus 9RT होने वाला है इंडिया में लॉन्च, साथ आएगा OnePlus Buds Z2 TWS earbud

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/OnePlus-9-RT.jpg

OnePlus 9RT स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक दे चुका है। पिछले हफ्ते ही इस स्मार्टफोन ने चीनी मार्केट में एंट्री ली है। चीन लॉन्च के बाद से ही यह खबर चली रही है कि वनप्लस कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी। वहीं अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि OnePlus 9RT बेहद जल्द इंडियन मार्केट में दस्तक देने वाला है। इस मोबाइल फोन के साथ कंपनी OnePlus Buds Z2 TWS earbuds भी भारत में लॉन्च करेगी।

वनप्लस 9आरटी के इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने फोन लॉन्च की कोई पुख्ता तारीख तो नहीं बताई है लेकिन यह दावा जरूर किया गया है कि इस फोन का लॉन्च बेहद करीब आ चुका है और जल्द ही कंपनी इस फोन के लॉन्च की घोषणा कर देगी। टिपस्टर का कहना है कि आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले वनप्लस के लॉन्च ईवेंट में OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 TWS earbuds दोनों इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus 9RT India Price

अभी वनप्लस 9आरटी के इंडिया लॉन्च की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इस फोन के इंडियन कीमत जरूरी लीक में सामने आ चुकी है। टिपस्टर योगेश बरार इस आगामी मोबाइल फोन के इंडियन प्राइस को लेकर ट्वीट किया था। इस टिपस्टर का कहना है कि OnePlus 9RT स्मार्टफोन की कीमत भारत में 40,000 रुपये से लेकर 44,000 रुपये के बीच रहने वाली है। टिपस्टर की मानें तो वनप्लस 9आरटी भारतीय बाजार में उसी कीमत पर लॉन्च होगा जिस प्राइस पर OnePlus 8T आया था। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट और कीमत दोनों के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरे वाला पावरफुल Xiaomi 11T Pro 5G Phone आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस का यह नया स्मार्टफोन 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12 के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। चीन में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। उम्मीद है इंडिया में भी यहीं वेरिएंट्स आएंगे।

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65वॉट व्रैप चार्ज 65टी तकनीक से लैस है।