कॉम्पेक्ट और पावरफुल होगा OnePlus Ace 5 Mini मोबाइल फोन, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

वनप्लस कंपनी अगले सप्ताह चीन में अपनी ‘ऐस 5’ सीरीज पेश करने वाली है। इस सीरीज के तहत OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro लॉन्च किए जाने की खबर थी। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी सीरीज में एक और मॉडल OnePlus Ace 5 Mini भी लाएगी। साइज़ और डिजाइन में यह वनप्लस का कॉम्पेक्ट मोबाइल फोन होगा लेकिन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह ताकतवर Snapdragon 8 Elite सपोर्ट करेगा।
OnePlus Ace 5 Mini की डिटेल्स
अपकमिंग वनप्लस फोन की जानकारी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। इसके मुताबिक Ace 5 Mini को 6.3-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लेट डिस्प्ले होगी। लीक के अनुसार यह वनप्लस मोबाइल क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ मार्केट में कदम रखेगा।
OnePlus Ace 5 Mini स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप हॉरिजॉन्टल शेप में दिया गया जा सकता है जिसकी लुक कुछ हद तक Google Pixel फोन के रियर कैमरा जैसी हो सकती है। इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जिसके लिए Sony IMX906 सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं लीक में यह दावा भी किया गया है कि वनप्लस ऐस 5 मिनी में periscope लेंस नहीं मिलेगा।
OnePlus Ace 5 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.78″ 1.5K 8T LTPO Screen
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Back + 16MP Front Camera
- 6300mAh Battery
- 100W fast charging Charge
स्क्रीन : वनप्लस ऐस 5 को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक यह BOE X2 तकनीक वाली 8T LTPO फ्लैट स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि ऐस 5 प्रो की स्क्रीन भी ऐसी ही होगी जो कर्व्ड पैनल पर लॉन्च होगी।
प्रोसेसर : वनप्लस ऐस 5 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यानी यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13R स्मार्टफोन में भी मिल सकता है। वहीं ऐस 5 प्रो में क्वालकॉम का ही Snapdragon 8 Elite देखने को मिल सकता है।
मेमोरी : इस अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के टॉप वेरिएंट में 16जीबी रैम दी जा सकती है जिसके साथ 512जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं बेस मॉडल्स की शुरुआत 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ की जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वनप्लस ऐस 5 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। सामने आए लीक के अनुसार Ace 5 के बैक कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन को 6,300एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए 100वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर ‘प्रो’ मॉडल में 6,500एमएएच बैटरी और वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।