OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro का डिजाइन, खूबियां और कलर्स आए सामने, लीक हुआ पोस्टर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/oneplus-ace-5-pro-promotional-image-leaked.jpg

वनप्लस ऐस 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro मॉडल्स इस महीने चीन में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है लेकिन कई दिनों दिनों से नए लीक सामने आ रहे हैं। हाल ही में ऑफलाइन स्टोर का कथित प्रचार पोस्टर वीबो पर ऑनलाइन सामने आया है। इसमें ऐस 5 और ऐस 5 प्रो के रियर लुक के साथ-साथ कलर्स और कुछ प्रमुख खूबियां बताई गई हैं।

बता दें कि वनप्लस ऐस ब्रांड की प्रीमियम लाइनअप है और इसमें आमतौर पर कई वैरियंट शामिल होते हैं, जिसमें प्रो मॉडल नंबर वाली सीरीज के फ्लैगशिप के साथ आता है। ऐस लाइनअप चीन तक ही सीमित है, लेकिन ग्लोबल बाजार के लिए वैनिला मॉडल को रीब्रांड किया जाता है।

OnePlus Ace 5 सीरीज प्रमोशनल इमेज (लीक)

वनप्लस ऐस 5 सीरीज की लॉन्च डेट जल्द सामने आ सकती है। ऐस 5 प्रो चीन तक ही सीमित रहेगा। जबकि वेनिला ऐस 5 को भारत सहित ग्लोबल बाजारों के लिए वनप्लस 13आर के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। वहीं, भारत में वनप्लस 13 सीरीज 7 जनवरी को पेश होने की बात कंफर्म हो गई है।