
वनप्लस इसी साल के अंत तक अपनी Ace 5 सीरीज को पेश कर सकता है। इसके तहत OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro जैसे दो मोबाइल्स होम मार्केट चीन में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी इनके आने में कुछ महीनों का समय बाकी है। इससे पहले लीक में प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की डिटेल सामने आई है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन का नाम लिए बिना आगामी फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में बताया है। जिसे OnePlus Ace 5 Pro माना जा रहा है।
- लेटेस्ट लीक में बताया गया है कि फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम का आगामी चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 हो सकता है। यह मोबाइल प्रोसेसर लॉन्च होने के बाद अब तक का सबसे तेज चिपसेट बन सकता है।
- वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यूजर्स को 1.5के पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला BOE X2 डिस्प्ले पैनल मिलने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 5 Pro डिजाइन (लीक)
टिपस्टर के अनुसार OnePlus Ace 5 Pro में सामने की तरफ स्ट्रैट (फ्लैट) पैनल हो सकता है। जिसमें मेटल साइड फ्रेम और बॉडी ग्लास या सिरेमिक से बनी मिल सकती है। डिवाइस में बैक के जॉइंट और मेटल फ्रेम को चैम्फर किया जा सकता है। इसके साथ ही लीक में एक चौकोर और मजबूत आईडी का जिक्र हुआ है लेकिन यह किस चीज के लिए है यह अभी साफ नहीं है।
OnePlus Ace 5 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
ऐस श्रृंखला का OnePlus Ace 5 भी कुछ दिन पहले लीक में सामने आया था। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।
- वनप्लस ऐस 5 में 6.78-इंच 8T LTPO स्क्रीन मिलने की बात कही गई है। इस पर 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन और माइक्रो-कर्वचर डिजाइन हो सकता है।
- वनप्लस ऐस 5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी के मामले में वनप्लस ऐस 5 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बड़ी डुअल-सेल बैटरी हो सकती है।
- वनप्लस ऐस 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है।
बताते चलें कि OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro फोन ग्लोबल और भारतीय बाजार में OnePlus 13 और OnePlus 13R नाम से लॉन्च हो सकते हैं।










