26 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगी OnePlus Ace 5 सीरीज, जानें क्या होगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/oneplus-ace-5-3.jpg

वनप्‍लस अपनी घरेलू मार्केट चीन में नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5′ को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कई दिनों से नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि Ace 5 सीरीज के अंदर OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को पेश किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर OnePlus Ace 5 की चाइना लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। इसके अलावा आपको बता दें कि OnePlus Ace 5 सीरीज के रिजर्वेशन चीन में शुरू हो चुके हैं। आइए आगे आपको लॉन्च डेट और फोन के बारे में सामने सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।

OnePlus Ace 5 की चाइना लॉन्च डेट

वनप्‍लस ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस बात का खुलासा किया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एक ईवेंट में उतारा जाएगा जो कि भारतीय समय के अनुसार 12:00 pm पर होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि भारत और अन्य ग्लोबली बाजारों में, एस 5 को वनप्लस 13आर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें कुछ मामूली अंतर होंगे। साथ ही भारत में वनप्लस 13 सीरीज 7 जनवरी को पेश होने की बात कंफर्म हो गई है।

OnePlus Ace 5 सीरीज डिजाइन (लीक)

लीक प्रमोशनल इमेज के अनुसार वनप्लस ऐस 5 सीरीज के फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जो बाएं किनारे की ओर संरेखित है और गोल कोनों के साथ एक बॉक्सी चेसिस है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं किनारे पर हैं। वहीं, कथित प्रमोशनल इमेज वनप्लस ऐस 5 को वाइट, ग्रीन और ब्लैक रंगो में दिखाती है, जबकि ऐस 5 प्रो पर्पल, वाइट और ब्लैक कलर्स में सामने आया है।

OnePlus Ace 5 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)