OnePlus Ace 6 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, 8500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oneplus-ace-6-specs.jpg

OnePlus अपनी Ace सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में लग रहा है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra हो सकता है, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कंपनी की ओर से नया हिंट मिला है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे आपको डिटेल देते हैं।

दरअसल, OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने हाल ही में हिंट दिया है कि एक नया “OnePlus Ace” फोन जल्द आने वाला है। हालांकि उन्होंने OnePlus Ace 6 Ultra का नाम नहीं लिया है, लेकिन उम्मीद है यही डिवाइस आ सकता है। यह फोन हाल ही में चीन के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर PMB110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। आमतौर पर इस तरह की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इस बात का संकेत देती है कि डिवाइस का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6 Ultra में 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। यह इसे गेमिंग और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस के लिए दमदार विकल्प बना सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में OnePlus Ace 6 Ultra डिवाइस पावरफुल हो सकता है, क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बना सकती है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB जैसे कई वेरिएंट्स में आ सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, रियर साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है।

कलर ऑप्शंस में OnePlus Ace 6 Ultra फोन Black और Titanium में आ सकता है। इसकी टक्कर Redmi K90 Max से हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में समान चिपसेट, बैटरी और रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि Redmi ने भी अपने इस फोन को लेकर टीजर जारी करने शुरू कर दिए हैं।

बताते चलें कि OnePlus इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा या नहीं इसकी डिटेल नहीं मिली हैं, लेकिन जिस तरह से लीक्स और ऑफिशियल जानकारी सामने आ रही है, उससे यह तय माना जा सकता है कि OnePlus Ace 6 Ultra जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)