165Hz डिस्प्ले और पावरफुल Dimensity 9500 के साथ आ सकता है OnePlus Ace 6 Ultra, लीक हुए फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oneplus-ace-6-price.jpg

OnePlus अपनी Ace सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर सकती है, जिसे इस लाइनअप का सबसे पावरफुल और परफॉरमेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है। बता दें कि इसके फीचर्स माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट पर टिपस्टर ने शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार, OnePlus Ace 6 Ultra को अप्रैल में पेश किया जा सकता है, जो मौजूदा OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6T से बड़ा मॉडल हो सकता है। यह जानकारी टिप्स्टर Smart Pikachu और Digital Chat Station ने दी है। फोन चीन में सर्टिफिकेशन भी पास कर चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 6 Ultra फोन में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह वही हाई रिफ्रेश रेट है जो फ्लैगशिप OnePlus 15 series में भी देखने को मिलता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है।

परफॉरमेंस के मामले में OnePlus Ace 6 Ultra को MediaTek के लेटेस्ट 3nm बेस्ड Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। यह प्रोसेसर Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 को टक्कर देने वाला माना जा सकता है, जिससे फोन में ग्राहकों को तगड़ा अनुभव मिल सकता है।

यदि यह वनप्लस हैंडसेट आता है तो इसकी टक्कर मार्केट में आने वाले Redmi K90 Ultra से हो सकती है, जो इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। ऐसे में OnePlus और Redmi के बीच एक बार फिर हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। खास बात यह है दोनों मॉडल्स मिड रेंज में एंट्री ले सकता है। यानी ग्राहकों को कम दाम में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिल सकता है।

उम्मीद है OnePlus Ace 6 Ultra को खासतौर पर गेमिंग और परफॉरमेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है। इसलिए कैमरा के मामले में यह थोड़ा हल्का लग सकता है। हालांकि देखना होगा कि ब्रांड इसमें असल में कैसे फीचर्स प्रदान करता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह भी साफ नहीं है कि यह फोन चीन के बाहर लॉन्च होगा या नहीं। यदि लीक सही साबित होता है, तो OnePlus Ace 6 Ultra आने वाले समय में अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको इसके आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।