OnePlus और Realme लाएंगे दुनिया के पहले MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन!

Join Us icon

मोबाइल चिपसेट बनाने वाली टेक कंपनी MediaTek से जुड़ी खबर आई है कि यह नया सब-फ्लैगशिप प्रोसेसर बना रही है जो मिडबजट स्मार्टफोंस में आएगा। यह Dimensity 9000-series चिपसेट बताया जा रहा है जिसे Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर की टक्कर में लाया जा सकता है। वहीं नई रिपोर्ट में सामने आया है कि OnePlus और Realme ऐसे मोबाइल ब्रांड होंगे जो अपकमिंग मीडियाटेक प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन सबसे पहले लेकर आएंगे।

Dimensity 9400e

नए प्रोसेसर से जुड़ी यह जानकारी टेक वेबसाइट नोटबुकचेक के जरिये सामने आई है। इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि मीडियाटेक अपने अपकमिंग मोबाइल प्रोसेसर को Dimensity 9400e नाम के साथ पेश कर सकती है। वहीं वनप्लस और रियलमी ऐसे मोबाइल ब्रांड बन सकते हैं जो सबसे पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400ई चिपसेट वाले फोन मार्केट में ला सकते हैं। फिलहाल इन स्मार्टफोंस का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन ये 25 हजार रुपये तक की रेंज में उतारे जा सकते हैं।

मिड बजट का पावरफुल प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 आज यानी 2 अप्रैल को टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल Dimensity 9400e की डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन स्नेपड्रैगन 8एस जेन4 को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट होगा जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखेगा। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में Cortex-A720 और Cortex-X4 देखने को मिल सकते हैं। इस प्रोसेसर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि डाइमेंसिटी 9400ई की पावर भी कुछ ऐसी ही हो सकती है।

OnePlus और realme फोन

फिलहाल Dimensity 9400e प्रोसेसर वाले फोन के नाम या उनसे जुड़ी अन्य डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus Ace सीरीज में जोड़े जाने वाले नेक्स्ट स्मार्टफोन को इस चिपसेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं रियलमी की बात करें तो यह कंपनी अपने अपकमिंग realme GT मोबाइल फोन को डाइमेंसिटी 9400ई प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। बहरहाल सामने आई जानकारी को अभी सिर्फ एक लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here