OnePlus Community Sale 2026 शुरू, फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/oneplus-community-sale-2026-flagship-mid-range-phone-offers-details.jpg

OnePlus ने भारत में अपनी Community Sale 2026 शुरू कर दी है। यह 4 जून से शुरू हो गई है और 10 जून 2026 तक चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोंस, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और बंडल डील्स दे रही है। यदि आप इनमें से कोई डिवाइस लेना चाहते हैं तो OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ऑफर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।

OnePlus 15 और OnePlus 15R डिस्काउंट

सेल में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 74,999 रुपये हो जाती है, जबकि इसकी असल कीमत 77,999 रपये है। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,300mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और चार IP रेटिंग्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus 15

OnePlus 15R पर भी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत Rs 51,999 रह जाती है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को लुभा सकता है जो 55,000 रुपये से कम कीमत में फ्लैगशिप डिवाइस चाहते हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिप, 7,400mAh बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

OnePlus 13 सीरीज ऑफर डिटेल

कंपनी ने OnePlus 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 12,000 की बड़ी कटौती कर दी है। इसके अलावा 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। दोनों ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 52,999 रुपये रह जाती है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 69,999 रुपये थी।

कंपनी ने OnePlus 13s पर भी डिस्काउंट की घोषणा की है। फोन पर 2,000 रुपये की कटौती और 3,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत49,999 रुपये पड़ेगी। जबकि इसकी असल कीमत 54,999 रुपये थी।

OnePlus Nord सीरीज ऑफर्स

OnePlus Nord सीरीज के स्मार्टफोंस पर भी बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। OnePlus Nord 6 पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 40,999 पड़ जाएगी। यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और इसमें परफॉरमेंस, डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग का अच्छा अनुभव मिलता है।

OnePlus Nord CE6 की प्रभावी कीमत सेल में 29,999 रुपये हो गई है। इस पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस फोन में बड़ी 8,000mAh बैटरी दी गई है, जो इसे बैटरी-फोकस यूजर्स के लिए खास बनाती है।

OnePlus Nord CE6 Lite की बात करें तो यह इस सेल का सबसे किफायती स्मार्टफोन बन गया है। इस पर 1,500 रुपये का स्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। जिसके इसकी प्रभावी कीमत 21,499 रुपये हो जाएगी। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम बजट में OnePlus फोन देख रहे हैं।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच OnePlus Community Sale 2026 में फोन लेना बढ़िया साबित हो सकती है। आप इन फोंस को चुन सकते हैं। वहीं, लगातार टेक अपडेट पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।