OnePlus का सबसे सस्ता फोन! 18000 से कम में इसी महीने लॉन्च हो सकता है OnePlus N6 lite

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर OnePlus कंपनी अब सिर्फ हाईएंड डिवाइस या प्रीमियम फोन ही नहीं बना रही है। बल्कि अपने फैंस की जरूरत को समझते हुए मिडबजट सेग्मेंट और लोवर प्राइस रेंज में भी स्मार्टफोन पेश करने लगी है। बीते महीने में कंपनी ने अपनी ‘N series’ को पेश किया है जिसमें OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि इसी सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite भी आ रहा है।
OnePlus N6 Lite डिटेल्स
वनप्लस एन6 लाइट की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी गई है कि यह वनप्लस फोन इसी महीने इंडिया में पेश होगा। फिलहाल लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो सितंबर के अंतिम सप्ताह में OnePlus N6 Lite भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
सबसे सस्ता वनप्लस का फोन
OnePlus N6 Lite ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनकर आएगा। अनुमान है कि इस मोबाइल की कीमत 18 हजार रुपये से कम हो सकती है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने OnePlus N6x 5G फोन लॉन्च किया था जो 18,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था। हालांकि लॉन्च के महीनेभर बाद ही इसपर 2000 रुपये हाइक हो गया और मोबाइल कीमत बढ़कर 20,999 रुपये हो गई। फिलहाल वनप्लस एन6 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन आप मौजूद वनप्लस के सस्ते फोन एन6एक्स की डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus N6x 5G
वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 5,77,250 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm VC चैंबर दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन 7000mAh Battery दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि फोन में मौजूद Super Power Saving मोड ऑन करने के बाद सिर्फ 1% बैटरी पर बचने पर भी तकरीबन 8 घंटे तक का स्टैंडबॉय टाइम पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह वनप्लस 5जी फोन Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
OnePlus N6x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की स्क्रीन Aqua Touch टेक्नोलॉजी वाली है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी इसे मजबूती प्रदान करती है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस एन6एक्स 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस कैमरा में 10x digital zoom का सपोर्ट मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus N6x 5G फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।