OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर ब्लास्ट, डिस्प्ले से लेकर रियर पैनल तक के उड़े परखच्चे

OnePlus ने कुछ दिनों पहले ही भारत में लेटेस्ट OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में ब्लास्ट की ख़बर सामने आई है। यह घटना बेंगलुरु की है। बेंगलुरु के अंकुर शर्मा ने एक ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी का दिन पुराना OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया और उससे धुआं आने लगा। हालांकि अंकुर शर्मा के कुछ देर बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में आग लगने की यह पहली घटना है। वनप्लस ने अंकुर शर्मा के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए भरोसा दिलाया कि वे जांच करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ है। अंकुर शर्मा ने ब्लास्ट के बाद डैमेज OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें भी शेयर (LetsGoDigital) की हैं।
ब्लास्ट के बाद OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को काफी नुकसान हुआ है। फोन का रियर पैनल, फ्रेम और डिस्प्ले जल गए हैं। फोन में लिथियम आइयन प्रोटेक्टिव बैग भी दिखने लगे हैं। लेट्सगोडिजिटल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा लगता है कि फोन के अंदर विस्फोट हुआ है। फिलहाल यह एक अलग घटना है, इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी के अन्य OnePlus Nord 2 में भी ब्लास्ट होने का ख़तरा है। वनप्लस ने अभी तक इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और ऐसा लगता है कि इस मामले की अभी जांच चल रही है।
हालाँकि, अंकुर शर्मा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए वनप्लस ने ट्वीट किया, “हम आपके अनुभव के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम चिंतित हैं और आप तक पहुंचाना चाहते हैं। हम आपसे डायरेक्ट मैसेज की रिक्वेस्ट करते हैं ताकि हम जांच कर सकें और इसे आपके लिए बदल सकें।” फ़िलहाल यह साफ नहीं है कि वनप्लस ने अंकुर शर्मा की पत्नी की यूनिट को बदला या किसी अन्य तरीके से मुआवजा दिया। यह भी पढ़ें : Xiaomi के 200MP कैमरा वाला फोन Mi 12 के प्रोसेसर का हुआ खुलासा, जानें सारी डीटेल्स
Hi Ankur. We are gutted to hear about your experience. We are deeply concerned and want to make it up to you. We request you to connect to us over a direct message so that we can make amends and turn this around for you. https://t.co/Y6rHuMwu8J
— OnePlus Support (@OnePlus_Support) August 1, 2021
हाल के दिनों में स्मार्टफ़ोन में ब्लास के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस साल की शुरुआत में Redmi Note 9 Pro/ Pro Max स्मार्टफोन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच के बाद Xiaomi ने रेमडी के इस फ़ोन में आग लगने का जिम्मेदार ग्राहक को बताते हुए कहा कि फोन में बाहरी चीजों की मदद से आग लगाई गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा है कि OnePlus लेटेस्ट OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में हुए ब्लास्ट पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। यह भी पढ़ें : जानें Micromax In 2B की 5 बड़ी खूबियां, क्यों पड़ेगा यह चाइनीज फोन पर भारी