OnePlus Nord 2 में फिर हुआ धमाका, कॉलिंग के दौरान यूजर के हाथ में फट गया वनप्लस का स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/OnePlus-Nord-2-Blast.jpg

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में ब्लास्ट की एक और घटना सामने आई है। सोशल मीडिया शेयर पोस्ट में बताया कि वनप्लस नोर्ड 2 में यह धमाका उस वक्त हुआ, जब यूज़र फ़ोन पर बात कर रहा है। इस धमाके के चलते यूजर के घायल होने की ख़बर है। ट्विटर पर @lakshayvrm नाम से यूजर ने लिखा कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन उनके भाई के हाथ में ब्लास्ट हो गया। धमाके के चलते फोन के कुछ पार्ट उनके भाई के चेहरे पर भी लग गए। यूजर ने बताया कि फोन पर यह धमाका उस वक्त हुआ जब उनका भाई फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस ट्वीट पर OnePlus ने सफाई देते हुए कहा कि वह मामले की जाँच कर रहे हैं।

ट्वीटर पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें धमाके से डैमेज हुए स्मार्टफ़ोन को देखा जा सकता है। धमाका इतना भयानक था कि वनप्लस का फ़ोन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह वीडियो धमाके के बाद है जिससे फ़ोन किस वजह से फटा इसकी साफ़ वजह का पता नहीं चलता है। News 18 Tech ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसने पीड़ित से बात कर इसकी घटना की पुष्टी की है।

OnePlus Nord 2 में पहले भी हो चुके हैं धमाके

यह पहला मामला नहीं है जब वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफ़ोन में धमाके की बात सामने आई हो। इससे पहले भी OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के बारे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फोन में धमाके, बहुत ज्यादा हीट और आग लगने की शिकायत कर चुके हैं। यूज़र्स की शिकायत पर वनप्लस का कहना है कि वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफ़ोन में आग या धमका किसी तरह के प्रोडक्शन या मैन्यूफ़ैक्चरिंग इश्यू नहीं है। बल्कि वनप्लस के स्मार्टफ़ोन में आग बाहरी कारणों से लगती है। इसमें कंपनी की कोई गलती नहीं है। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek के Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ भारत में जुलाई 2021 में लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 2 स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ Fluid AMOLED पैनल दिया गया है। इसका आस्पैक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। वनप्लस का Nord 2 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1200 AI प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Nord 2 स्मार्टफोन में 4,5000mAh की बैटरी और 65W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़े : Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus Nord 2 5G Phone

वनप्लस Nord 2 स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा IMX766 सेंसर है। इसके साथ ही इस फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, GLONASS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad Mini टैबलेट 8MP कैमरा और 6400mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें रियलमी टैबलेट का रेट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन