
Realme ने फ्लीपीन्स में नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह टैबलेट Realme Pad mini के नाम अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी इससे पहले Realme Pad नाम से एंड्रॉयड टैबलेट भी लॉन्च कर चुकी है। रियलमी का यह टैबलेट पिछले साल भारत और दूसरे देशों में लॉन्च किया गया था। रियलमी का नया मिनी पैड जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।
Realme ने फिलहाल भारत में इस टैब की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि कंपनी भारत में जिस तरह से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, लगता है कि यह टैब जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme Pad Mini की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी दे रहे हैं।
Realme Pad Mini का रेट
Realme Pad mini टैबलेट को फ्लीपींस में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट का बेस वेरिएंट 3GB की रैम और और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।वेस वेरिएंट की कीमत PH 9990 (करीब 14,700 रुपये) है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत PH 11990 (करीब 17,600 रुपये) है। Realme का नया टैबलेट सिलवर और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
Realme Pad Mini स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Realme Pad Mini टैबलेट में 8.7-इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसके चारों ओर थिक बैजल दिए गए हैं। इस टैबलेट के डिस्प्ले का रेजलूशन HD 1340×800 पिक्सल है। टैबलेट के डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.59 प्रतिशत है। रियलमी के टैबलेट में 6400mAh की बैटरी दी गई है। यह डिस्प्ले 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
रियलमी पैड मिनी टैबलेट बजट प्राइसिंग में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट प्लास्टिक से बना हुआ है। टैबलेट का वजन मात्र 372 ग्राम है। रियलमी का यह टैबलेट काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई मात्र 7.6mm है।
रियलमी पैड मिनी टैबलेट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह लेटेस्ट टैबलेट Unisoc T616 SoC के साथ पेश किया गया है, जिसकी स्पीड को 2.0GHz पर क्लॉक किया गया है। यह भी पढ़े : Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां
रियलमी के इस टैबलेट में डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में LED फ्लैश मॉड्यूल नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए रियलमी के लेटेस्ट मिनी टैब में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। रियलमी के लेटेस्ट टैब में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का रेट भारत में 28,499 रुपये हो सकता है, मिलेंगे दमदार फीचर्स
लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन


















