OnePlus Nord 3 5G जल्द आ सकता है भारत, जानें लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • यह फोन आधिकारिक भारतीय साइट पर देखा गया है।
  • नोर्ड 3 5जी तीसरी तिमाही में मार्केट में आ सकता है।
  • यह एक अपर मिडबजट मोबाइल फोन होगा।

OnePlus Nord 3 5G फोन बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह आगामी वनप्लस फोन ब्रांड की भारतीय साइट पर देखा गया है। इसे टिपस्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है और इसका स्क्रीनशॉट भी ट्वीटर पर शेयर किया है। वनप्लस नोर्ड 3 5जी की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस क्या हो सकते हैं तथा यह इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है यही अनुमानित डिटेल्स हमने आगे शेयर की है।

OnePlus Nord 3 5G जल्द आ सकता है भारत, जानें लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल

वनप्लस नोर्ड 3 5जी इंडिया में कब लॉन्च होगा

OnePlus कंपनी अपने नए नोर्ड स्मार्टफोन के निर्माण में जुट चुकी है और यह मोबाइल फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। उम्मीद है कि साल की तीसरी तिमाही में नोर्ड 3 5जी फोन पेश कर दिया जाएगा। कंपनी ने हालांकि लॉन्च को लेकर कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन जुलाई, अगस्त या सितंबर में इसे इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 3 5G जल्द आ सकता है भारत, जानें लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल

वनप्लस नोर्ड 3 5जी का प्राइस कितना होगा

OnePlus Nord 3 5G एक अपर मिडबजट मोबाइल फोन होगा जिसकी स्पेसिफिकेशन्स भी पावरफुल रखी जाएगी। इस फोन को कंपनी उन यूजर्स के लिए लेकर आएगी जो Oneplus 11 5G जैसे ब्रांड के फ्लैगशिप नंबर सीरीज़ स्मार्टफोंस को अफॉर्ड नहीं कर सकती है। अनुमान है कि नोर्ड 3 5जी फोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस रेंज में फोन के तीन मैमोरी वेरिएंट लाए जा सकते हैं।

OnePlus Nord 3 5G जल्द आ सकता है भारत, जानें लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल

वनप्लस नोर्ड 3 5जी की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

  • स्क्रीन : यह मोबाइल फोन 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 1.5के पिक्सल रेज्ल्यूशन मिल सकती है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर : OnePlus Nord 3 5G को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो हाई क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर होगा। लीक की मानें तो फोन के सबसे बड़े मॉडल में 16जीबी रैम देखने को मिल सकती है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord 3 5G को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here