OnePlus Nord 3 जुलाई में होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने फोन टीज़ करके किया कंफर्म!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/01/OnePlus-11-launch-event.jpg

OnePlus Nord 3 लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन के जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोटो और स्पेसिफिकेशन्स से लेकर अनुमानित कीमत तक बताई गई है। लेकिन अब यह फोन लॉन्च के लिए तैयारी हो गया है। कंपनी ने नोर्ड 3 को ऑफिशियली टीज़ कर दिया है तथा नया वनप्लस फोन जुलाई में भारत में लॉन्च हो जाएगा।

OnePlus Nord 3 लॉन्च टीज

वनप्लस ने अपनी कम्युनिटी वेबसाइट पर ‘The Lab – The Next Nord’ टाईटल के साथ नया पेज शुरू किया है। यह पेज वनप्लस नोर्ड 3 के बारे में जिसे आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। कंपनी ने अभी तय लॉन्च डेट तो अनाउंस नहीं की है लेकिन नए नोर्ड फोन को टीज़ करते हुए यह साफ कर दिया है कि इसे जुलाई महीने में ही बाजार में उतारा जाएगा।

OnePlus Nord 3 5G प्राइस (लीक)

वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन की कीमत से जुड़ा एक लीक हाल ही में सामने आया था जिसमें अनुमान लगाया गया था कि यह वनप्लस फोन भारतीय बाजार में 30 हजार के बजट में उतारा जा सकता है। इस फोन की शुरूआती कीमत 30,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये के बीच रखे जाने की जानकारी लीक में सामने आई थी। वहीं एक अन्य लीक में फोन के टॉप वेरिएंट का प्राइस 40 हजार के करीब बताया गया था।

वनप्लस नोर्ड 3 5जी का लुक और डिजाईन (लीक फोटो)

फ्रंट पैनल: वनप्लस नोर्ड 3 को पंच-होल डिस्प्ले पर बना दिखाया गया हैं। यह स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में स्थित है तथा बॉडी ऐज से दूर प्लेस्ड है। यह फोन डिस्प्ले पूरी तरह से बेजल लेस हैं जिसके चारों ओर मामूली से ऐज ​नज़र आ रहे हैं।

बैक पैनल: वहीं बैक पैनल फोटोज़ में मैट फिनिश वाला दिखाई दे रहा है। रियर पैनल पूरी तरह से सपाट है तथा बीच में OnePlus का लोगो लगाया गया है।

कैमरा सेटअप: ​ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर मौजूद है। यहां दो बड़े रिंग दिए गए हैं जिनमें एक रिंग में सिंगल सेंसर तथा दूसरे रिंग में दो सेंसर फिट हैं। इन दोनों कैमरा रिंग के साईड में एक-एक एलईडी फ्लैश दी गई है।

साईड पैनल: टॉप ऐज पर माइक्रोफोन के साथ स्पीकर और आईआर ब्लास्टर दिया गया है। नीचे की ओर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही सिम स्लॉट और स्पीकर मौजूद है। राईट पर वॉल्यूम रॉकर तथा लेफ्ट पर पावर बटन मौजूद है। यहां अलर्ट स्लाइडर भी देखने को मिल रहा है।

वनप्लस नोर्ड 3 5जी स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

प्रोसेसर: यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13 पर लॉन्च हो सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

वेरिएंट्स: लीक के अनुसार OnePlus Nord 3 5G दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इनमें 12जीबी रैम तथा 16जीबी रैम दिए जाने की बात कही गई है। वहीं फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

स्क्रीन: नोर्ड 3 5जी फोन 6.74 इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार यह ​पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होगा जो 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस तथा 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर के साथ काम करेगा। वहीं नोर्ड 3 5जी के फ्रंट पैनल पर 16एमपी सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी: लीक के अनुसार वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।