50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा के साथ आ रहा OnePlus Nord 5, डिटेल्स कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oneplus-nord-5-camera-specifications-officially-confirmed.jpg
Highlights

OnePlus के दो आगामी मोबाइल्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 अगले महीने 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। भारत में इन नॉर्ड सीरीज डिवाइसेज के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव है जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पहले ही कंफर्म हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Nord 5 के दमदार कैमरा फीचर्स को शेयर किया है। जो पिछले मॉडल Nord 4 की तुलना में अपग्रेडेड हैं। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 5 कैमरा डिटेल्स (कंफर्म)

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशंस

परफॉर्मेंस 

ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आगामी OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। इसके साथ LPDDR5X RAM, 7300mm² VC कूलिंग सिस्टम और OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप ग्रेड ग्रेफीन थर्मल्स मिलेंगे। जो 1,800W/m-K हीट एफिशिएंसी प्रदान करते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह फोन खास होगा, क्योंकि यह Battlegrounds Mobile India (BGMI) को नैटिव 90fps पर और फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ 144fps तक सपोर्ट करेगा। Call of Duty Mobile भी इस डिवाइस पर नैटिव 144fps पर चल पाएगा।

डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 5 को 6.77-इंच का फुलएचडी+ ​डिस्प्ले मिल सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन में 6,650एमएएच बैटरी लगाई जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

OnePlus Nord 5 उपलब्धता

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोंस 8 के लॉन्च के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon.in, OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य रिटेल सहित ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेंगे।