OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव

Join Us icon

महंगे OnePlus 13s, 13R और 13 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने फैंस के लिए नए मिडरेंज मोबाइल भी लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च किए जा रहे हैं। ये दोनों ही कम कीमत वाले पावरफुल 5जी फोन होंगे जो कम पैसे में फ्लैगशिप मोबाइल की फील देंगे। वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई5 इंडिया लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 इंडिया लॉन्च डिटेल

नए वनप्लस नोर्ड फोन 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो रही है। इस दिन कंपनी ग्लोबल ईवेंट के जरिये OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को भारतीय बाजार में उतारेगी। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 2 बजे शुरू होगा। कंपनी वेबसाइट और सभी वनप्लस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। वहीं नीचे लगी यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप 91मोबाइल्स के पेज पर वनप्लस नोर्ड लॉन्च ईवेंट को अपने फोन पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। बताते चलें कि दोनों स्मार्टफोंस के साथ ही नया OnePlus Buds 4 ईयरबड भी इसी ईवेंट में अनविल होगा।

वनप्लस फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम :

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जाएगा। कंपनी ने बता दिया गया है कि इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें 7300mm² Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जिसके चलते 144fps पर गेम खेला जा सकेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वनप्लस ने बताया है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा जिसके लिए Samsung JN5 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं नोर्ड 5 के बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50MP Sony LYT-700 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस मिलेगा।

लीक डिटेल्स

अभी कंफर्म नहीं हो पाया है लेकिन रिपोर्ट्स व लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है

वनप्लस नोर्ड 5 में 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफार्मेंस

वनप्लस ने बता दिया है कि नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 8-कोर प्रोसेसर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है और 1.47 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह वनप्लस फोन LPDDR5x 12GB RAM पर लॉन्च होगा और इसमें भी 120fps गेमिंग की जा सकेगी।

बैटरी

Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस मोबाइल होगा। इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7,100mAh Battery के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद 2.5 दिन तक फोन पर बिना रूके काम किए जा सकेंगे। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।।

कैमरा

यह स्मार्टफोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसे बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा को AI यानी ​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किया गया है।

OnePlus Nord 5 Price
Rs. 33,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here