OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 165Hz स्क्रीन! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

फ्लैगशिप सेगमेंट में OnePlus 15 और OnePlus 15R की सफलता के बाद अब कंपनी मिडबजट सेगमेंट को अपना अगला टारगेट बना रही है। यह काम OnePlus Nord 6 के साथ करने की योजना है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल फोन की डिटेल्स पर्दे में ही रखी गई है लेकिन ताजा लीक में वनप्लस नोर्ड 6 लॉन्च से पहले ही इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक OnePlus Nord 6 इंडिया में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन बनकर आ सकता है।
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन अप्रैल में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल मोबाइल की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं चीनी टेक वेबसाइट आईटी होम ने इंडियन टिपस्टर के साथ मिलकर इस अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो भारत में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, चीनी बाजार में पहले ही उतारे जा चुके OnePlus Turbo 6 के ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न में लाया जा सकता है। यानी दोनों मोबाइल फोंस की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी होगी।
लीक की मानें तो OnePlus Nord 6 को कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए वनप्ल्स नोर्ड 5 की तुलना में कुछ अधिक महंगे प्राइस पर लॉन्च कर सकती है। बताते चलें कि OnePlus Nord 5 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था और इसे 12GB RAM + 512GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये था। अगर लीक को सही मानें तो अपकमिंग वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन का प्राइस 40 हजार रुपये तक जा सकता है। लेकिन देखा जाए तो इन दिनों महंगे हो रहे फोंस के बीच इतना प्राइक हाइक शायद ग्राहकों द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा।
OnePlus Nord 6 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इस फोन को 12जीबी तक की रैम पर लाया जा सकता है जिसमें 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं मोबाइल में OxygenOS का लेटेस्ट वर्जन देखने को मिलेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार वनप्लस नोर्ड 6 को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
नोर्ड 6 इंडिया में ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। लीक की मानें तो OnePlus Nord 6 9000mAh Battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यूजर्स को इसमें रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।