नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-phone.jpg
Highlights

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कीमत ​सिर्फ 19,999 रुपये से शुरू हो जाती है। अगर आप इस बजट में कोई नया मोबाइल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह वनप्लस मोबाइल एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। आगे हमनें वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5 फोन की 5 खूबियों का जिक्र किया है ​जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 5 टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की डिसप्ले

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गयाा है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट करती है। वहीं इस डिस्प्ले को आई कंफर्ट और स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर दिया गया है जो एक 6पी लेंस है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा में 6एक्स ज़ूम, एआई सीन एन्हांसमेंट और एचडीआर जैसे फीचर्स से लैस है। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्लॉकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 619 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की 5जी कनेक्टिविटी

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एक मिडबजट 5जी फोन के रूप में बाजार में आया है। इस मोबाइल में 9 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है जिसके चलते इंडिया में Reliance Jio और Airtel द्वारा मुहैया कराए जा रहे 5जी नेटवर्क का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम फोन है और दोनों ही सिम पर 5जी और 4जी मिलता है। साथ ही नोर्ड सीई 3 लाइट में 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट भी दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 30 मिनट में ही फोन को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स फोन ओवर चार्ज व हीटिंग जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं तथा लंबे समय तक बैकअप को बनाए रखते हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनमें 128जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा 256जीबी वेरिएंट प्राइस 21,999 रुपये है। इस फोन को Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकता है।