
Philips S7221 5G फोन सितंबर महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। उस वक्त यह मोबाइल 6GB RAM और 8GB RAM पर लाया गया था लेकिन अब इसका किफायती वेरिएंट 4GB RAM के साथ भी खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से नए वेरिएंट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, यह नया वेरिएंट 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 19,499 रुपये की कीमत पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर सेल के लिए लिस्ट हो गया है। देखा जाए तो इस नए वेरिएंट के आने से ग्राहकों के पास इस फोन को खरीदने के लिए एक और विकल्प मिल गया है।
Philips S7221 5G प्राइस
फिलिप्स एस7221 5जी फोन का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जो अमेजन पर 19,499 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 23,499 रुपये है। इस 5जी फोन को Blue, Black और Grey कलर में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि उपरोक्त प्राइस 24 नवंबर की अमेजन लिस्टिंग के आधार पर लिखे गए हैं जिनका स्क्रीनशॉट आप नीचे लगी इमेज गैलरी में भी देख सकते हैं। बताते चलें कि फिलिप्स की ऑफिशियल वेबसाइट भी फोन खरीदने के लिए अमेजन प्लेटफॉर्म पर ही रीडायरेक्ट कर रही है।
Philips S7221 5G स्पेसिफिकेशन्स
फिलिप्स एस7221 5जी स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन IPS LCD पैनल पर बनी है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन के निचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 166 x 77 x 8.95mm और वजन 210 ग्राम है। वहीं स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और हल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है।
Philips S7221 5G एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में Unisoc T765 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसेर है जो 2.3 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फिलिप्स के फोन में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू लगाया है। यह स्मार्टफोन LPDDR4 RAM सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए फिलिप्स एस7221 5जी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5,700mAh बैटरी दी गई है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
Philips S7221 5G को लोअर मिड-रेंज सेगमेंट का फोन कहा जा सकता है। अमेजन पर लिस्ट इसका नया 4GB RAM वेरिएंट मोबाइल को 20 हजार से कम के 5जी फोन की लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करता है। ऐसे मोबाइल यूजर जो एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं या फोन में मल्टीटास्किंग करते हैं, उन्हें 4GB LPDDR4 RAM थोड़ी कम लग सकती है। एक ओर जहां एचडी+ स्क्रीन वीडियोज़ देखने के एक्सपीरियंस को औसत बना सकती है, वहीं 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को स्मूथ बना सकती है।

फिलिप्स एस7221 5जी में दिया गया 64MP Camera इस मोबाइल की बड़ी खूबी बनने की क्षमता रखता है। वहीं 5,700mAh बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो फोन पर कॉलिंग और सोशल मीडिया जैसे काम ज्यादा करते हैं। Philips S7221 5G के साथ ही Ai+ Nova 2 Power 5G, HMD Vibe 2 Pro 5G, Moto G77 Power 5G और POCO M8x 5G कुछ ऐसे ऑप्शन्स हैं जो बड़ी बैटरी और 5G की पावर 20 हजार रुपये में देते हैं। इन्हें भी चुना जा सकता है।









