8GB रैम, Dimensity 8350 चिपसेट के साथ सामने आया OnePlus Nord CE 5, जानें क्या रहा गीकबेंच स्कोर

वनप्लस अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही दोनों मॉडल गीकबेंच पर स्पॉट हुए हैं। नॉर्ड 5 की जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जबकि OnePlus Nord CE 5 की Geekbench बेंचमार्किंग डिटेल्स हम आगे बता रहे हैं।
OnePlus Nord CE 5 गीकबेंच डिटेल्स
- Geekbench प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर CPH2719 वाले डिवाइस को लिस्ट किया गया है, जिसे Nord CE 5 बताया जा रहा है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल नंबर CPH2719 और CPH2717 Nord CE 5 से जुड़े हुए हैं।
- लिस्टिंग के अनुसार, इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है । हालांकि,
- चिपसेट का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है, लेकिन CPU की कॉन्फिग्रेशन और सोर्स कोड से यह कंफर्म हुआ है कि फोन में यही प्रोसेसर मिल सकता है।
- फोन को 8GB RAM और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो मोबाइल ने 1,321 सिंगल-कोर और 4,081 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है।
OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus Nord CE 5 में 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर कलर और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस दे सकता है।
- प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह एक पावर-एफिशिएंट और अपग्रेडेड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव प्रदान कर सकता है।
- रैम और स्टोरेज: फोन को Geekbench पर 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया है और इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। यह कॉन्फिगरेशन हर यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर: OnePlus Nord CE 5 लेटेस्ट Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 के साथ आ सकता है। इस सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस सहित AI फीचर्स भी मिल सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी करीब दो दिन चलने का अनुमान है।
- कैमरा: फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।