OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकती है 7000mAh बैटरी, 20,000 रुपये से कम कीमत, लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/OnePlus-Nord-CE5.jpg

OnePlus अपनी मिड-रेंज Nord सीरीज को भारत में विस्तार दे सकता है। जहां कंपनी इस हफ्ते OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने वाली है। इसके बाद OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, ये दोनों स्मार्टफोन मई में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से Nord CE 6 Lite की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। जो कम कीमत में फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite फोन में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जो डेली यूज और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी सेंसर और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन OxygenOS 16 पर काम कर सकता है। जो Android 16 पर आधारित हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus Nord CE 6 Lite का बेस वैरियंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 23,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 20,000 रुपये से भी कम रह सकती है। हालांकि, बड़ा बदलाव यह बताया जा रहा है कि यह फोन बॉक्स में चार्जर के बिना आ सकता है, जो OnePlus के लिए पहली बार हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी बढ़ती लागत को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठा सकती है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशंस को देखें तो OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत के मुकाबले इसके फीचर्स थोड़े महंगे लग सकते हैं। यदि ग्राहक को अलग से चार्जर खरीदना पड़े तो यह महंगा ही लगेगा। हालांकि, मौजूदा स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह ट्रेंड आम होता जा रहा है और कई ब्रांड्स इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अगर आप बजट सेगमेंट में OnePlus का नया फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Nord CE 6 Lite अच्छा ऑप्शन बन सकता है, लेकिन यदि आपको तुरंत फोन खरीदना है, तो इसी प्राइस रेंज में मौजूद दूसरे विकल्पों को भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी डिवाइस का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।