OnePlus Nord CE4 Lite और iQOO Z9 में किसकी बैटरी है ज्यादा दमदार, जानें यहां

Join Us icon

OnePlus Nord CE4 Lite और iQOO Z9 दोनों ही 20,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले दमदार फोन हैं। अगर फोन की खरीदारी के दौरान आपकी प्राथमिकता बैटरी है, तो यहां हम दोनों ही फोन का बैटरी कंपैरिजन करेंगे और पता लगाने की कोशिश करेंगे कि दोनों में किस फोन की बैटरी लाइफ ज्यादा बेहतर है और कौन-सा फोन तेजी से चार्ज होता है। आप 91 मोबाइल द्वारा किए गए बैटरी टेस्ट के नतीजों को नीचे देख सकते हैंः

OnePlus Nord CE4 Lite और iQOO Z9 की बैटरी कैपेसिटी

OnePlus Nord CE4 Lite iQOO Z9
5500mAh बैटरी5000mAh बैटरी
80W फास्ट चार्जिंग44W फास्ट चार्जिंग

पीसीमार्क टेस्ट

PCMark टेस्ट में वीडियो लूप का उपयोग करके स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता 100% से 20% तक कम होने का मूल्यांकन किया जाता है। हमने दोनों फोन पर 80 प्रतिशत ब्राइटनेस के साथ टेस्ट किया। आप इमेज में देख सकते हैं OnePlus Nord CE4 Lite (11 घंटे, 32 मिनट) में 5500mAh बैटरी होने के बावजूद रिजल्ट iQOO Z9 से काफी कम है। टेस्ट रिजल्ट के मुताबिक, iQOO Z9 में 15 घंटे, 40 मिनट की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है।

OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9

विजेता: आइकू जेड Z9

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोन OnePlus Nord CE4 Lite और iQOO Z9 पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और 50 प्रतिशत वॉल्यूम के साथ 30 मिनट तक एक ही यूट्यूब वीडियो चलाया। इस टेस्ट में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट (3%) की बैटरी खपत iQOO Z9 (5%)की तुलना में कम थी, जो इसे इस दौर में विजेता बनाती है।

OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9

विजेता: वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन की बैटरी खपत का पता लगाने के लिए इस पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को खेला। दोनों फोन पर इन तीनों गेम को 30-30 मिनट तक खेलने के बाद जो रिजल्ट आया, उसके मुताबिक वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट और iQOO Z9 दोनों की कुल बैटरी खपत 18 प्रतिशत (औसतन 6 प्रतिशत) दर्ज की गई यानी वनप्लस के फोन में गेमिंग के दौरान 990mAh की गिरावट दर्ज की गई, वहीं आइकू के फोन में इस दौरान 900mAh बैटरी की खपत हुई। करीब-करीब गेमिंग टेस्ट टाई पर समाप्त होता है।

OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9

विजेता: टाई

चार्जिंग स्पीड

वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जबकि iQOO Z9 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 50 मिनट लगते हैं, जबकि iQOO Z9 को इसे हासिल करने में 62 मिनट लगते हैं। वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट ने चार्जिंग स्पीड आइकू फोन से ज्यादा है।

OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9

विजेता: वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट

कीमत

OnePlus Nord CE4 Lite के 8GB+128GB की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये और 8GB+256GB की 22,999 रुपये है, वहीं iQOO Z9 के 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है और 8GB+256GB की कीमत 21,998 रुपये है।

निष्कर्ष

बैटरी टेस्ट के रिजल्ट को देखें, तो वनप्लस नोर्ड CE 4 लाइट फोन iQOO Z9 से आगे रहता है। हालांकि यहां यह भी ध्यान रखना होगा कि वनप्लस के फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता आइकू के फोन से ज्यादा है, जो कि टेस्ट रिजल्ट में भी दिखाई देता है। अगर बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड आपके लिए मायने रखता है, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर विकल्प है। वहीं iQOO Z9 भले पिछड़ गया हो, लेकिन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन बेहतर है। यदि आप बैटरी लाइफ से थोड़ा समझौता कर सकते हैं, तो iQOO Z9 एक बढ़िया परफॉर्म करने वाला डिवाइस है।

स्मार्टफोन टेस्टिंग: Ujjwal Sharma

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here