
OnePlus Nord N20 SE Launch: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी ने वनप्लस नोर्ड एन20 एसई इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह Cheap OnePlus Phone यानी कम कीमत वाला सस्ता वनप्लस मोबाइल फोन है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम है। OnePlus Nord N20 SE 14,990 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स आगे दी गई है।
OnePlus Nord N20 SE Price
वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन इंडिया में एक ही वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। बता दें कि कंपनी ने अभी इस मोबाइल फोन की कीमत को अपनी वेबसाइट पर नहीं दिखाया है लेकिन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord N20 SE 14,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। यह फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। इस वनप्लस फोन को Blue Oasis और Celestial Black कलर में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord N20 SE Specifications
वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह इनसेल स्क्रीन है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269पीपीआई और रियल आरजीबी जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन का डायमेंशन 163.74×75.03×7.99एमएम और वजन 187ग्राम है।
OnePlus Nord N20 SE एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजनओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह वनप्लस मोबाइल फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। वनप्लस नोर्ड एन20 एसई LPDDR4X RAM और eMMC5.1 Storage तकनीक पर काम करती है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N20 SE में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord N20 SE 4G Phone है जो डुअल सिम, ब्लूटूथ और वाईफाई समेत अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां वनप्लस नोर्ड एन20 एसई में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord N20 SE में 33W SUPERVOOC से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
















