OnePlus Nord N200 जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, डिजाइन और लॉन्च डेट हुए लीक

Join Us icon

OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि भारत में OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च के बाद कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Nord N200 स्मार्टफोन को कंपनी इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं नहीं करेगी। वनप्लस का यह स्मार्टफोन अमेरिकी बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन के बारे में वनप्लस ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी। अब नई रिपोर्ट में OnePlus Nord N200 की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चला है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कीमत के बारे में भी जानकारी मिलती है। इसके साथ ही एक दूसरी लीक में OnePlus Nord N200 की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी मिलती है।

OnePlus Nord N200 क्या होगी कीमत

PCMag ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में अपकमिंग OnePlus Nord N200 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन कम कीमत वाला बजट 5G स्मार्टफोन होगा जिसे अमेरिकी बाजार में 250 डॉलर (करीब 18,200 रुपये) की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : 1000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट ईयरफोन्स, मिलती है शानदार साउंड क्वालिटी

OnePlus Nord N200 की खूबियां

OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने PCMag को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि प्रीमियम और अल्ट्रा प्रीमियम OnePlus 9 series के बाद OnePlus Nord N200 5G—हमारा नया और सबसे किफायती 5G डिवाइस है। हम आपने यूजर्स को 5G के लिए आसान और ज्यादा विकल्प देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 Plus को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा 10,000 रुपये का कैशबैक

oneplus-nord-n200-image

OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन का डिजाइन भी PCMag ने रिवील किया है, इस स्मार्टफोन में कॉर्नर पंच होल, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। अपकमिंग OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Nord N100 का सक्सेसर है। इस स्मार्टफोन को लेकर पीट लाऊ का कहना है कि यह फोन शानदार परफॉर्मेंस और दमदार 5G एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।

OnePlus Nord N200 कब होगा लॉन्च

इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में भले ही OnePlus Nord N200 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी न दी हो लेकिन टिपस्टर Mukul Sharma ने इसके लॉन्च को लेकर दावा किया है। उनका कहना है कि OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन 15 जून को लॉन्च होना है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here