OnePlus के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा 6000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

वनप्लस के अफोर्डेबल स्मार्टफोन - OnePlus Nord CE 2, Nord CE 2 Lite, OnePlus Nord 2 और Nord 2 X PAC-Man Edition पर मिल रहा डिस्काउंट

Join Us icon

OnePlus Nord सीरीज के स्मार्टफोन पर अमेजन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सबसे बेस्ट समय है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर वनप्लस के स्मार्टफोन पर कार्ड ऑफर और कूपन डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप वनप्लस का अफोर्डेबल स्मार्टफोन – OnePlus Nord CE 2, Nord CE 2 Lite, OnePlus Nord 2 और Nord 2 X PAC-Man Edition ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी इन फ़ोन्स पर 6000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

किस फ़ोन पर कितना डिस्काउंट

OnePlus Nord CE 2 और Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर 2021 में लॉन्च किया मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 को 2000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ स्पेशल एडिशन OnePlus Nord 2 X PAC-Man Edition स्मार्टफोन पर कंपनी फिलहाल 6000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

OnePlus Nord Series पर धमाकेदार ऑफर

64MP Camera Phone OnePlus Nord CE 2 Lite 5G launched in india know price specs sale offer

OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन का 6GB वेरिएंट भारत में 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 8GB वेरिएंट को भारत में 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ऑफर के तहत इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन का 6GB वेरिएंट को 23,999 रुपये, 8GB वेरिएंट को 24,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर इस फोन में 1500 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।

oneplus-nord-2-5g-phone-launched-in-india-starting-price-27999-specs-sale-offer
OnePlus Nord 2 5G Phone

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की बात करें तो फिलहाल यह अमेजन पर सिंगल रैम और स्टोरेज वेरिएंट में ही उपलब्ध है। वनप्लस नोर्ड 2 फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। यानी ऑफर के साथ इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर सिंगल वेरिएंट के साथ यह फोन अब सिर्फ ग्रे कलर में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

OnePlus Nord 2 PAC-Man Edition स्मार्टफोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 37,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। 6000 रुपये के डिस्काउंट के साथ को 31,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here