iPhone से भी पतला टैबलेट OnePlus Pad Go 2 इंडिया में लॉन्च, इसमें है 12 इंच की बड़ी स्क्रीन और 10050mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/OnePlus-Pad-Go-2-Price.jpg

OnePlus Pad Go 2 इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे 5G और Wi-Fi दोनों मॉडल्स में उतारा है जिसमें मोबाइल सिम भी लगाई जा सकती है। 12 इंच की बड़ी स्क्रीन और पावरफुल 10050mAh बैटरी इसकी खूबियों में से एक है। स्टाइलिश लुक के साथ ही इसकी थिकनेस आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल्स से भी कम रखी गई है। नए वनप्लस पैड गो 2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

वनप्लस पैड गो 2 को 1980 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.1-इंच की 2.8K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, ⁠900nits पीक ब्राइटनेस, ⁠284PPI और ⁠98% DCI-P3 कलर्स सपोर्ट करती है। इस टैबलेट की डिस्प्ले ⁠TÜV Rheinland स्मार्ट केयर 4.0 सर्टिफाइड है जिसके चलते लंबे समय तक डिवाइस यूज़ करने पर ऑंखों को कम नुकसान पहुंचता है। इसका डिस्प्ले-टू-बॉडी रेश्यो ⁠88.5% है।

OnePlus Pad Go 2 एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7300 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 10,06,449 आ चुका है।

पावर बैकअप के लिए यह वनप्लस का नया टैबलेट पैड गो 2 10050mAh battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 8 घंटे, 22 मिनट का आया है। कंपनी की मानें तो यह फुल चार्ज के बाद 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक या 53 घंटे का म्यूजिक प्ले टाइम दे सकता है। वहीं ब्रांड का दावा है कि ⁠OnePlus Pad Go 2 60 दिनों तक स्टैंडबॉय मोड पर ऑन रह सकता है। टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसमें 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

अगर ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी है या फिर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये किसी से बात करती है तो, इन सभी कामों के लिए वनप्लस पैड गो 2 के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के उपर 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। यह स्टूडेंट्स और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को सहूलियत प्रदान करेगा। वहीं टैबलेट से फोटो खींचने के लिए इसके बैक पैनल पर भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

गौरतलब है कि बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद वनप्लस पैड गो 2 की मोटाई सिर्फ 6.83mm के करीब है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह iPhone 17 series के सभी मोबाइल मॉडल्स से भी पतला है। यानी बड़ा साइर्ज होने के बाद भी यह प्रीमियम फील और परफेक्ट ग्रिप दे सकता है। अगर वजन की बात करें तो इसके 5जी मॉडल का भार 599 ग्राम और वाईफाई मॉडल का वजन 597 ग्राम है। बताते चलें कि कंपनी ने इसे मैटल फ्रेम पर बनाया है।

कुछ अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो वनप्लस पैड गो 2 में Quad Speakers दिए गए हैं जो दोनों साईड पैनल्स पर लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह टैबलेट Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और Type-C सपोर्ट करता है। यूजर्स को इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। अंत में बताते चलें कि OnePlus Pad Go 2 एडवांस LPDDR5X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

वनप्लस पैड गो 2 5जी टैबलेट 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं इस टैबलेट का Wi-Fi मॉडल 8GB + 128GB के साथ 26,999 रुपये और 8GB + 256GB के साथ 29,999 रुपये में लाया गया है। 5जी मॉडल Shadow Black कलर में खरीदा जा सकेगा और वाईफाई मॉडल को इसके साथ ही Lavender Drift कलर में भी परचेज कर सकेंगे।

OnePlus Pad Go 2 फर्स्ट इम्प्रेशन आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।