OnePlus Pad Go 2 फर्स्ट इम्प्रेशन: बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट जो देता है प्रीमियम फील

Join Us icon

बड़ी डिस्प्ले पर कंटेंट देखने का मजा ही कुछ और है। ऑनलाइन वीडियो चलानी हो या गेम खेलना हो, जितनी बड़ी और ब्राइट स्क्रीन उतना ही शानदार एक्सपीरियंस। अपने फैंस को ऐसा ही मजेदार अनुभव देने के मकसद से टेक कंपनी वनप्लस इं​डिया में नया टैबलेट डिवाइस ⁠OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने जा रही है। यह वनप्लस टैब 17 दिसंबर को अनाउंस किया जाएगा और इसके प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी।

लेकिन वनप्लस पैड गो 2 के बाजार में आने से पहले ही हमें यह डिवाइस चलाने का मौका मिला। हमने इस टैब की अनबॉक्सिंग की और इसकी लुक व डिजाइन सहित कई अहम फीचर्स को भी परखा। पहली झलक में यह वनप्लस डिवाइस कैसी फील देता है और इसे यूज करने का अनुभव कैसा रहा, यह सब आप आगे OnePlus Pad Go 2 फर्स्ट इम्प्रेशन में पढ़ सकते हैं।

वनप्लस पैड गो 2 ब्रांड के आइकॉनिक रेड एंड व्हाइट बॉक्स में आता है। कंपनी इसे Shadow Black और Lavender Drift दो कलर्स में लेकर आएगी जिनमें से हमें लैवेंडर ड्रिफ्ट चलाने का मौका मिला। यह कलर लाइट पर्पल शेड का है जो देखने में बड़ी काल्म और प्लीजिंग फील देता है। टैबलेट के बैक पैनल पर हल्का ‘हॉरिजॉन्टल लाइन्स पैटर्न’ भी दिया गया है जो गौर करने पर ही समझ आता है। दिलचस्प बात यह भी है कि इस वनप्लस टैबलेट के रियर पैनल पर लाइट रिफ्लेक्शन तकरीबन न के बराबर ही होता है।

OnePlus Pad Go 2 के रियर पैनल पर ठीक बीच में ब्रांड का लोगो लगाया गया है। वहीं ऊपरी दाईं ओर बिल्कुल कोने में सिंगल कैमरा सेंसर ​फिट किया गया है। यह सर्किल शेप वाला कैमरा लेंस है जो पैनल से बाहर उभरा हुआ है। इस टैब को कंपनी ने मैटल फ्रेम पर बनाया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। यह राउंड ऐज वाला फ्रेम है जो पकड़ने में भी बि​ल्कुल परफेक्ट ग्रिप प्रदान करता है।

हॉं, डिवाइस होल्ड करने में हमें यह कुछ भारी महसूस हुआ। अंदाजा है कि इसका वजन 500 ग्राम के करीब हो सकता है। टैब के राइट फ्रेम पर ऊपर की ओर पावर बटन दिया गया है। वहीं टॉप फ्रेम पर वॉल्यूम बटन्स मौजूद हैं। वनप्लस पैड गो 2 के राइट और लेफ्ट दोनों फ्रेम्स पर दो-दो स्पीकर ग्रिल दी गई हैं जो दमदार साउंड एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर दोनों स्पीकर्स के बीच यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी फिट किया गया है।

⁠OnePlus Pad Go 2 में ⁠12.1-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। डिवाइस ऑन करते ही यह अहसास दिला देगी कि टैबलेट चलाने में मजा आने वाला है। यह राउंड ऐज डिस्प्ले है जिसके चारों ओर बेजल्स मौजूद हैं। डिस्प्ले के ऊपरी बेजल पर ठीक बीच में सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पैड गो 2 की स्क्रीन पर यूजर्स को 2.8K रेजोल्यूशन सहित ⁠900nits पीक ब्राइटनेस, ⁠284PPI और ⁠98% DCI-P3 कलर्स प्राप्त होंगे।

वनप्लस पैड गो 2 की स्क्रीन को कंपनी ने ⁠TÜV Rheinland स्मार्ट केयर 4.0 सर्टिफाइड बनाया है जो लंबे समय तक डिवाइस यूज़ करने पर ऑंखों को नुकसान पहुंचने से रोकती है। यह टैबलेट डॉल्बी विज़न सपोर्ट करता है जो विजुअल्स को और भी शानदार बनाता है। हमने YouTube पर 8K video चलाई और यकिनन बड़ा ही मजेदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ। बताते चलें कि इस टैबलेट का डिस्प्ले-टू-बॉडी रेश्यो ⁠88.5% का है।

⁠OnePlus Pad Go 2 को कंपनी ताकतवर ⁠10,050mAh battery के साथ लॉन्च करेगी। इतनी बड़ी बैटरी फिट किए जाने के बाद भी टैबलेट की मोटाई बेहद ज्यादा नहीं है। मेरे पास iPhone 15 Plus है और वनप्लस पैड गो 2 की ​थिकनेस इस आईफोन से भी पतली है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ब्रांड के अनुसार फुल चार्ज के बाद यह टैबलेट 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक या 53 घंटे का म्यूजिक प्ले टाइम दे सकता है। वहीं अगर सिर्फ स्टैंडबॉय मोड ही रखा जाए तो वनप्लस पैड गो 2 60 दिनों तक ऑन रह सकता है।

⁠OnePlus Pad Go 2 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं वनप्लस फैंस को जानकर खुशी होगी कि टैबलेट बॉक्स में कंपनी 45W SUPERVOOC चार्जर साथ में दे रही है। बताते चलें कि यह वनप्लस टैबलेट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

वनप्लस पैड गो 2 की लुक वाकई में शानदार है। डिजाइन बिल्कुल प्रीमियम और सोबर फील देता है। यूं तो यह डिवाइस साइज़ में बड़ा है लेकिन फ्रेम और ऐज को कुछ तरह से मोल्ड किया गया है कि हाथ में पकड़ने में ‘एक्स्ट्रा लार्ज’ वाला अहसास नहीं होता है। Lavender Drift कलर देखने में प्यारा लगता है। हाथ में लेकर चलने पर यह आपके लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है।

⁠OnePlus Pad Go 2 इंडिया में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इससे पहले वाला वनप्लस पैड गो 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। लेकिन पैड गो 2 इस डिवाइस के आगे बड़ा सक्सेसर बनकर आ रहा है। ⁠MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर के साथ यह तगड़ी परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इस डिवाइस का प्राइस कितना होगा यह जानकारी 17 दिसंबर को ही मिलेगी। इसी दिन कंपनी OnePlus 15R भी भारत में लॉन्च करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here