OnePlus टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने EUIPO में रजिस्टर करवाया ‘OnePlus Pad’ ट्रेडमार्क

Join Us icon

रियलमी के बाद वनप्लस भी टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस ने यूरोपीयन यूनियन इंटेलैक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (EUIPO) में कंपनी के अपकमिंग टैबलेट का ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाया है। वनप्लस के इस टैबलेट को कंपनी ने ‘OnePlus Pad’ नाम से रजिस्टर करवाया गया है। वनप्लस के इस ट्रेडमार्क को सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है। फ़िलहाल यह सिर्फ़ ट्रेडमार्क एप्लीकेशन है। वनप्लस ने फ़िलहाल टैबलेट लॉन्च करने को लेकर फ़िलहाल कोई ऐलान नहीं किया है। EUIPO की लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस अपने प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो को एक्सपेंड कर कर रहा है। फ़िलहाल इस टैब को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

OnePlus Pad का ट्रेडमार्क EUIPO पर हुआ रजिस्टर

OnePlus ने EUIPO पर OnePlus Pad टैबलेट का ट्रेडमार्क रजिस्टर किया है। इस ट्रेडमार्क से वनप्लस के टैबलेट को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वनप्लस भी एप्पल और सैमसंग की तरह टैबलेट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इससे पहले वनप्लस ने स्मार्टफोन के साथ TWS और टीवी समेत वियरेबल लॉन्च कर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड कर चुका है।

OnePlus 9T जल्द होगा लॉन्च

OnePlus के बारे में खबर है कि कंपनी जल्द ही OnePlus 9T स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Samsung LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 108MP Hasselblad क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Qualcomm Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : [Exclusive] Realme GT Master Edition का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इसके साथ ही OnePlus ने हाल में ऐलान किया है कि वह अपने ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS को OPPO के ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS के साथ विलय करने का ऐलान किया है। हालांकि OnePlus के स्मार्टफोन ग्लोबली OxygenOS पर रन होगा लेकिन कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के कोडबेस को ColorOS के साथ शेयर किया है। OnePlus 9T कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो ग्लोबल मार्केट में ColorOS 11 के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 8 में हुआ जोरदार धमाका, 4 साल की बच्ची हो गई घायल

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro vs Redmi Note 10 Pro Max कौन है बेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here