OnePlus Turbo Pro की डिटेल्स लीक, 10,000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

OnePlus अपने नए परफॉरमेंस फोकस स्मार्टफोन को OnePlus Turbo Pro नाम से पेश कर सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, यह फोन इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले, 200MP का कैमरा और 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस संभावित
लीक के अनुसार, आगामी OnePlus Turbo Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 185Hz तक हो सकता है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण गेमिंग और तेजी से स्क्रीन स्क्रॉल करने के दौरान स्मूद अनुभव मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus Turbo Pro फोन में Qualcomm का SM8845 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित बताया गया है। हालांकि, इस चिपसेट को फिलहाल पेश नहीं किया गया है। अन्य लीक के अनुसार, इसे Snapdragon 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo Pro में बड़े सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। हालांकि, अभी इसके सेंसर के साइज और अन्य कैमरों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Turbo Pro फोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है। लीक में कम से कम 9,000mAh की बैटरी मिलने का दावा किया गया है। वहीं, इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh तक की बैटरी की टेस्टिंग किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, फोन में कितनी बैटरी होगी इसके लिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा।
आगामी OnePlus Turbo Pro फोन के साथ एक बाहरी कूलिंग फैन एक्सेसरी भी पेश की जा सकती है। इसे संभवतः किसी खास केस की मदद से फोन से जोड़ा जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर लंबे समय तक गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
OnePlus Turbo Pro कब हो सकता है लॉन्च
लीक के मुताबिक, OnePlus Turbo Pro इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि कंपनी इसे OnePlus Turbo Pro नाम से या फिर किसी अलग नाम से लॉन्च करेगी। साथ ही इसके चीन के बाहर आने की जानकारी भी नहीं है।
अगर आप आने वाले महीनों में गेमिंग या हाई परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Turbo Pro से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर सकते हैं। यह मिड रेंज में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।