
OnePlus के लिए नया साल 2022 का व्यस्त रहने वाला है। कंपनी ने बीते कुछ हफ्ते पहले ही चीन में OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने भारत में लेटेस्ट OnePlus 9RT को लॉन्च किया है। खबरों की माने तो वनप्लस जल्द ही भारत में Nord CE 2 सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही कंपनी भारत में जल्द ही OnePlus Y1S सीरीज के नए स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करने वाला है।
टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि OnePlus जल्द ही चार नए स्मार्ट टीवी पेश करने वाला है। इनमें से दो स्मार्ट टीवी ऑफलाइन मार्केट और दो स्मार्ट टीवी ऑनलाइन-ऑफलाइन मार्केट के लिए पेश किए जाएंगे। यहां हम आपको वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
OnePlus smart TVs
लीक रिपोर्ट्स की माने तो, इनमें 32-इंच और 42-इंच के स्मार्ट टीवी लॉन्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये दोनों स्मार्ट टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही टिपस्टर ने यह भी बताया है कि 17 फ़रवरी को कंपनी दो स्मार्ट टीवी और लॉन्च करेगी जो सिर्फ़ ऑफ़लाइन मार्केट में उपलब्ध होंगे।
91Mobiles ने कुछ दिनों पहले टिपस्टर इशान अग्रवाल के हवाले से बताया था कि Y1S सीरीज के दो स्मार्ट टीवी 32-इंच मॉडल और 43-इंच मॉडल के मॉडल पेश किए जाएंगे। दोनों ही स्मार्टफोन HDR10+, और Dolby Audio (Atmos decoding के साथ) पेश किये जा सकता हैं। इसके साथ ही वनप्लस के स्मार्ट टीवी में 20W स्पीकर दिए जा सकते हैं। वनप्लस के ये स्मार्ट टीवी Android TV 11.0 पर रन करेंगे। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान
वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे। OnePlus ने फिलहाल लॉन्च को लेकर कई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्ट टीवी के टीजर भी पेश नहीं किए हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 mini, कुछ ऐसा हो सकता है डिजाइन


















