
ओपन सिग्नल की ताजा रिपोर्ट में एयरटेल ने 4जी डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में जियो को पीछे छोड़ दिया है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2020 में एयरटेल की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 10.1Mbps रही। वहीं इस दौरान 9.5Mbps की स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे नंबर पर और 9.2Mbps की स्पीड के साथ आइडिया तीसरे नंबर पर रहा। इस बार जियो 7.3Mbps की डाउनलोडिंग स्पीड के साथ चौथे पायदान पर रहा।
एयरटेल और वोडाफोन नेटवर्क ने पहले के मुकाबले में 1.5Mbps स्पीड की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा जियो ने 4 जी उपलब्धता के मामले में 98.2% के साथ टॉप स्थान हासिल किया है। हालांकि, एयरटेल जियो से 4जी उपलब्धता के मामले में 94.5 प्रतिशत के साथ थोड़ा ही पीछे है।
दूसरी ओर अगर बात करें वोडाफोन-आइडिया की तो बेशक दोनों कंपनियों ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है लेकिन, ट्राई की तरह ही ओपन सिग्नल ने वोडाफोन और आइडिया के 4G उपब्धता के आंकड़े अपनी रिपोर्ट में अलग-अलग दिखाए हैं। वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी उपलब्धता स्पीड में भी मामूली सुधार दर्ज की गई। 4जी उपलब्धता में वोडाफोन की 82.6 फीसदी और आइडिया की 83.8 फीसदी है।
इसके अलावा Jio ने भारत में 9.2 अंक (0-10 के पैमाने पर) के स्कोर के साथ हमारे 4G कवरेज अनुभव में टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं, एयरटेल 6.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। आइडिया और वोडाफोन दोनों क्रमशः 4.5 और 4 अंकों के साथ आगे थे।
इसके अलावा ओपन सिग्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एयरटेल ने अपने वीडियो अनुभव पैरामीटर पर भी बढ़त को बढ़ाया है क्योंकि ऑपरेटर ने “फेयर” से अपने स्कोर में सुधार किया जो कि 40 और 55 के बीच के स्कोर को “अच्छा” दर्शाता है। कंपनी के अनुसार, “अच्छी” रेटिंग 55 और 65 के बीच स्कोर दर्शाती है, जो कि वोडाफोन द्वारा हासिल किए गए स्कोर से भी मैच करती है।
बता दें कि हाल ही में Netflix के स्पीड इंडेक्स में जियो फाइबर की औसत स्पीड 3.63 एमबीपीएस दर्ज की गई थी और इसी स्पीड के साथ कंपनी ने पहले स्थान पर अपनी पोजिशन बनाई थी। इस बार कंपनी ने आंकड़ों के मामले में एयरटेल और स्पेट्रा जैसी ब्रॉडबैंड प्रावइडर कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था।
बता दें कि अमेरिका का विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स हर महीने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की स्पीड के आंकड़े जारी करता है। बता दें कि यह रिपोर्ट जनवरी 2020 की थी। वहीं, इस लिस्ट में जियो फाइबर और एयरटेल के अलावा और भी कई कंपनियां थी जो इस लिस्ट में शामिल थीं।















