
OPPO ने आज अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह डिवाईस ‘ए सीरीज़’ में उतारा गया है जिसने OPPO A32 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह फोन ओपो की होम मार्केट यानि चीन में लॉन्च हुआ है जो पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए OPPO A53 स्मार्टफोन का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न है। पंच-होल डिसप्ले और बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 12,900 रुपये से शुरू है।
OPPO A32
ओपो ए32 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। चीन में यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A32 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए32 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : जानें क्या है Android 11 ‘Go’ edition और क्यों है यह इंडियन यूजर्स के लिए बेहद खास
OPPO A32 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो के इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
वेरिएंट व कीमत
OPPO A32 को चीन में भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत CNY 1,199 यानि तकरीबन 12,990 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत CNY 1,499 यानि तकरीबन 16,100 रुपये है। चीन में ओपो ए32 को Black, green और Blue कलर में लॉन्च किया गया है।














