8GB RAM और 6,000mAh के साथ लॉन्च होगा OPPO A5 5G फोन! प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/OPPO-A5x-5G-launched-in-india-price-specifications.jpg
Highlights

ओपो ने कुछ ही दिनों पहले दो नए स्मार्टफोन OPPO A5i और OPPO A5i Pro ग्लोबल मार्केट में पेश किए हैं। ये दोनों ओपो मोबाइल 4जी प्रोसेसर Snapdragon 6s Gen 1 पर काम करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का एक नया मॉडल OPPO A5 5G इंडिया में लॉन्च करने वाली है। इस नए ओपो 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5 5G प्राइस (लीक)

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो यह ओपो मोबाइल दो रैम वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB storage मिलेगी जिसका लॉन्च प्राइस 15,499 रुपये होगा। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल जब तक कंपनी OPPO A5 5G को ऑफिशियली अनांउस नहीं कर देती, तब तक इस प्राइस को कंफर्म नहीं माना जा सकता है।

OPPO A5 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : लीक के अनुसार ओपो के5 5जी फोन को 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह 720पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन बताई गई है जो पंच-होल स्टाइल पर बनी होगी। स्क्रीन पैनल और रिफ्रेश रेट या निट्स ब्राइटनेस की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

प्रोसेसर : OPPO A5 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल मोबाइल सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अपकमिंग 5जी ओपो मोबाइल इंडिया में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों मॉडल्स में क्रमश: 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो ए5 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : ओपो ए5 5जी फोन बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस तगड़ी बैटरी को तेेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।

OPPO A5x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : यह ओपो 5जी फोन 13,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ था। लेकिन बीते दिनों कंपनी ने इसपर 1 हजार रुपये का प्राइस कट किया है जिसके बाद OPPO A5x 5G का रेट 12,999 रुपये हो गया है। इस फोन को Midnight Blue और Laser White कलर में परचेज कर सकते हैं।

डिस्प्ले : ओपो के5एक्स 5जी फोन 1604 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल है। इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस : यह ओपो मोबाइल एंड्राइड आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की स्पीड वाला Cortex-A76 कोर शामिल है।।

मेमोरी : भारतीय बाजार में ओपो के5एक्स 5जी फोन 4जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस किया गया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए OPPO A5x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 5पी लेंस है जो 76° FOV और ऑटोफोकस तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए इस सस्ते 5जी ओपो मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एक्स 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। ब्रांड का दावा है कि 5 साल तक इसकी बैटरी हेल्थ 80% तक बनी रह सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के ​लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन को 21 मिनट में 30% तक चार्ज और 84 मिनट में 100% फुल चार्ज कर सकती है।

OPPO A5 5G Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs