सीधे 2,500 रुपये कम हुआ इस शानदार OPPO Mobile का दाम, बैटरी और कैमरा है दमदार

Join Us icon

OPPO ने साल दिवाली के करीब भारत में अपना बेहद ही स्टाईलिश और शानदार स्मार्टफोन OPPO A55 लॉन्च किया था। पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बने ओपो ए55 ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली थी जिनमें सबसे बड़े मॉडल की कीमत 17,499 रुपये थी। लेकिन अब अपने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए कंपनी ने 6GB RAM OPPO A55 Price सीधे 2,500 रुपये कम कर दिया है जिसके बाद 6जीबी रैम फोन ओपो ए55 सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OPPO A55 Price

सबसे पहले तो बता दें कि ओपो ए55 स्मार्टफोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 15,490 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट 17,490 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब कंपनी द्वारा 2,500 रुपये का तगड़ा प्राइस कट किए जाने के बाद OPPO A55 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को केवल 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां बता दें कि खबर लिखे जानें तक कंपनी वेबसाइट पर 4 जीबी वेरिएंट का प्राइस भी 14,990 रुपये लिस्ट था, जो बाद में बदला जा सकता है।

OPPO A55 Price cut in india by rs 2500 new sell rate 14999 discount offer on mobile phone

OPPO A55 की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A55 स्मार्टफोन को 6.5-इंच की LCD पैनल के साथ पेश किया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस की बात करें तो यह 550nits की है। इस डिस्प्ले को ओप्पो ने NEG T2X-1 शील्ड प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.2 प्रतिशत है।

Oppo A55

Oppo A55 स्मार्टफोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा लेंस दिया है। इसके साथ ही बैक पैनल में LED फ्लैश भी दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में नाइट प्लस, पोर्टेट मोड और सेल्फी के लिए स्क्रीन फ्लैश जैसे फीचर दिए गए हैं।

OPPO A55s Features Specs Price Sale Details
OPPO A55

OPPO A55 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Helio G35 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ओप्पो के फोन में 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। ओप्पो के फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई हैं। Oppo A55 स्मार्टफोन में AI फेसलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here