OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G इन साइट्स पर हुए स्पॉट, जल्द हो सकता है ग्लोबल लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-a6-4g-7000mah-snapdragon-685-launched-pakistan-1.jpg

OPPO अपने बजट रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। इसी कड़ी में कंपनी के नए 5G स्मार्टफोंस ग्लोबल मार्केट में आ सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G को TDRA, NBTC और Hi-Res Audio जैसे प्लेटफार्म पर जगह मिली है। जिससे इन दोनों मॉडल्स के जल्द लॉन्च होने के संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TDRA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G को क्रमशः CPH2789 और CPH2831 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोंस को अलग-अलग इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के तहत मंजूरी मिली है। इस लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G को UAE मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। जो इनके ग्लोबल लॉन्च का इशारा है।

OPPO A6s 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है जहां इसका नाम भी साफ नजर आ रहा है। NBTC लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, इस प्लेटफार्म पर आने से इसके थाईलैंड में लॉन्च की पुष्टि हुई है।

जापान की Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी कई OPPO स्मार्टफोंस को देखे गए हैं इस लिस्ट में OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G के साथ-साथ CPH2851, CPH2827, CPH2785 और PLT120 मॉडल नंबर वाले OPPO डिवाइस दिखे हैं। वहीं, OPPO A6x 5G, OPPO A6t 5G, CPH2823 और PLT130 जैसे अन्य मोबाइल्स को भी Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे साफ है कि कंपनी अलग-अलग सेगमेंट के लिए एक साथ कई नए डिवाइस पर काम कर रही है। हालांकि देखना होगा कि आने वाले दिनों में कब कोई असल ऐलान सामने आता है।

लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आने वाले दिनों में इन फोंस के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

आगामी OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G उन ग्राहकों को के लिए हो सकते हैं जो बजट रेंज में 5G कनेक्टिविटी, ओप्पो ब्रांड और डेली यूज के लिए अच्छे परफॉरमेंस वाला फोन देख रहे हैं। मार्केट में इन दोनों स्मार्टफोंस का मुकाबला संभावित तौर पर  realme Narzo 80XRedmi Note 14 5G और vivo T4X जैसे फोंस से हो सकता है।

OPPO A6s 5G और OPPO A6 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं जो एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन लेने की तलाश में हैं। हालांकि, अभी इनके बारे में और जानकारी आना का वेट करना होगा। इसलिए आप 91मोबाइल्स के साथ अपडेट के लिए बने रहें।(सोर्स)