तैयार हो रहा है ओपो का एक और नया 5जी फोन, स्टाईलिश और दमदार OPPO A78 5G जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/OPPO-Reno9-Pro-Camera.jpg

OPPO से जुड़ी खबर आई है कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो OPPO A78 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। यह ओपो मोबाइल ​सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट हुआ है जिसके बाद टेक जगत में चर्चा तेज हो गई है कि ओपो ए78 5जी फोन जल्द ही बाजार में एंट्री लेने वाला है। ओपो कंपनी ने हालांकि अभी तक OPPO A78 5G फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स व सर्टिफिकेशन्स में इस अपकमिंग ओपो मोबाइल की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है।

OPPO A78 5G फोन को सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर CPH2483 मॉडल नंबर से सर्टिफाइड किया गया है। बता दें कि इस से पहले यह स्मार्टफोन FCC, Bluetooth SIG certification और IMEI database में भी स्पॉट किया जा चुका है। इन सभी वेबसाइट पर ओपो ए78 5जी इसी मॉडल नंबर के साथ सामने आया। लगातार सर्टिफिकेशन्स प्राप्त होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2023 में ओपो द्वारा यह ए78 5जी फोन लॉन्च कर दिया जाएगा।

OPPO A78 5G

ओपो ए78 5जी फोन को लेकर अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन n5 / n7 / n38 / n44 / n66 5G bands सपोर्ट करेगा। एंड्रॉयड 13 के साथ ही ओपो मोबाइल में कलरओएस 13 दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 33वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस होगा तथा पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी।

OPPO A78 5G में dual-band (2.4GHz – 5GHz) Wi-Fi के साथ ही LTE, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए जाएंगे। सर्टिफिकेशन्स में ओपो ए78 5जी फोन का डायमेंशन 163.8 x 75.04एमएम और वजन 180.09 ग्राम बताया गया है। ओपो ए78 5जी फोन के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें: Realme को टक्कर देने आ रहा है Motorola का लो बजट 5जी फोन Moto G13, देखें स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 9 5G Specification

ओपो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 9 5जी की बात यहां करें तो इसमें 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। OPPO Reno 9 5G में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्लॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 9 5G 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। इसी तरह फोन के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के​ लिए यह स्मार्टफोन 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।