7000mAh बैटरी वाली होगी ओपो एफ31 सीरीज! लॉन्च होंगे OPPO F31, F31 Pro और F31 Pro+ 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/OPPO-F31-series.jpg

ओपो अपने फैंस को बेहद जल्द बड़ा तोहफा देने वाली है। कंपनी इंडिया में नई ‘एफ31’ सीरीज लेकर आ रही है जिसके तहत तीन नए मोबाइल फोन OPPO F31, OPPO F31 Pro और OPPO F31 Pro+ लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने हालांकि अभी इन स्मार्टफोंस की डिटेल्स को पर्दे में ही रखा है, लेकिन 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये लॉन्च से पहले ही OPPO F31 series की जानकारी मिल गई है। ओपो एफ31 स्मार्टफोंस 12 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं जिनकी एक्सक्लूसिव जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए31 सीरीज को 7,000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी सीरीज के तीनो स्मार्टफोन मॉडल्स में दी जा सकती है। बताते चलें कि अभी तक ओपो एफ सीरीज के किसी भी मोबाइल में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। इससे पहले OPPO F29 को 6,500एमएच बैटरी पर और F29 Pro को 6,000एमएच बैटरी पर लाया गया था। यानी नई सीरीज पावर बैकअप के मामले में अपग्रेडेड होगी।

सोर्स के अनुसार ओपो एफ31, एफ31 प्रो और एफ31 प्रो+ तीनों ही मोबाइल 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेंगे। मार्केट में मौजूद ओपो एफ29 प्रो में भी यही चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। वहीं सीरीज का वनिला मॉडल यानी ओपो एफ29 5जी फोन 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। ओपो फैंस इस बार ‘नॉन प्रो’ मॉडल में भी अधिक बेहतर चार्जिंग तकनीक का फायदा उठा पाएंगे।

फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो अपकमिंग ओपो एफ31 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ लेंस दिया जाएगा। हालांकि यह सीरीज के सभी मॉडल्स में होगा या फिर सिर्फ बेस मॉडल में यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल्स में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो सीरीज का टॉप मॉडल यानी OPPO F31 Pro+ 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह 4नैनोमीटर ​आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO F31 और F31 Pro के प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अगर मौजूदा मॉडल्स की बात करें तो ओपो एफ29 जहां Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है वहीं ओपो एफ29 प्रो में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपो एफ31 सीरीज के तीनों ही मॉडल्स मिडबजट सेगमेंट में उतारे जाएंगे। हमारा अनुमान है कि सीरीज के बेस मॉडल ओपो एफ31 की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

इसी तरह ओपो एफ31 प्रो को 28 रुपये के करीब और ओपो एफ31 प्रो+ को 34 हजार रुपये तक की रेंज में इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल 30 से 35 हजार के बीच realme 15 Pro, OnePlus Nord 5 और iQOO Neo 10 ऐसे स्मार्टफोन हैं जो अपनी परफॉर्मेंस पावर के लिए फेमस हो रहे हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आइकू नियो 10 20,66,325 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

बैटरी की बात करें तो वनप्लस नोर्ड में जहां 6,800एमएएच बैटरी दी गई है वहीं रियलमी और आइकू मोबाइल 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। बताते चलें कि आइकू नियो 10 5जी फोन 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में लिए इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन भी मिलती है। बहरहाल OPPO F31 series को लेकर अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।