15 सितंबर के लॉन्च से पहले ही Oppo F31 सीरीज के फुल स्पेसिफिकेशंस और तस्वीरें लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oppo-f31-series-full-specifications-before-launch.jpg

Oppo अपने नई F31 सीरीज के स्मार्टफोंस को 15 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च करने वाला है। जिसमें Oppo F31 5G, Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 Pro Plus 5G लॉन्च होंगे। हालांकि अभी पेश होने में कुछ दिनों का समय बाकि है इससे पहले ही तीनों मॉडल के स्पेसिफिकेशंस और तस्वीरें लीक हो गई है। यानी आप पहले ही जान सकते हैं कि इन मोबाइल्स से क्या उम्मीद की जा सकती है। यह जानकारी हमें टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए मिली है। आइए, आगे फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार Oppo F31 5G में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। जो 2376 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह Dimensity 6300 चिपसेट पर काम कर सकता है। डिवाइस के लिए ग्राहकों को 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट्स मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में 7000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम कर सकता है।

Oppo F31 Pro में भी 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले रह सकता है। जो 2376 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। जबकि चिपसेट के मामले में Dimensity 7300 Energy मिल सकता है। इसके लिए ग्राहकों 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स मिल सकते हैं। कैमरा में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी, 80W चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15, और ColorOS 15 दिया जा सकता है।

Oppo F31 Pro+ में 6.79 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल होने की उम्मीद है। यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है। ग्राहकों को प्रो प्लस के लिए 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें भी 7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Android 15 और ColorOS 15 दिया जा सकता है।

Oppo F31 सीरीज का मुकाबला Redmi Note 14 सीरीज, Realme 15 सीरीज और Samsung Galaxy A सीरीज 5G मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि कीमत आने के बाद ज्यादा अच्छी तरह से कंपटीशन का अंदाजा लग पाएगा। इनमें से Oppo F31 Pro+ कैमरा, डिस्प्ले और चिपसेट के मामले में थोड़ा बेहतर लग सकता है। इसकी प्राइस भी ज्यादा रह सकती है।

उम्मीद है कि यह सीरीज उन यूजर्स के लिए अच्छी साबित हो सकती है। जो बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और दमदार परफॉरमेंस मिड बजट में तलाश रहे हैं। तीनों ही मॉडल्स में Oppo F31 सबसे कम कीमत वाला रहेगा इसलिए यह सस्ते में फोन ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। जबकि प्रो और प्लस थोड़े महंगे हो सकते हैं। जो मिड रेंज में डिवाइस ढूंढ रहे लोगों को लुभा सकते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में नया मोबाइल लेने की इच्छा है तो आप इस लाइनअप का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।